लाइव न्यूज़ :

Kartarpur Sahib Corridor: भारत सरकार का बड़ा फैसला, कल से खुलेगा करतारपुर साहिब कॉरीडोर

By रुस्तम राणा | Updated: November 16, 2021 14:40 IST

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी दी। अमित शाह ने लिखा, "इस बड़े निर्णय से भारी मात्रा में सिख श्रद्धालुओं को लाभ होगा। नरेन्द्र मोदी सरकार ने कल 17 अक्टूबर से करतारपुर साहिब कॉरिडोर को देबारा खोलने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रकाश उत्सव से पहले सिख श्रद्धालुओं को मिला तोहफागृहमंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर दी जानकारी

मोदी सरकार ने 17 नवंबर से करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने का फैसला लिया है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी दी। अमित शाह ने लिखा, "इस बड़े निर्णय से भारी मात्रा में सिख श्रद्धालुओं को लाभ होगा। नरेन्द्र मोदी सरकार ने कल 17 अक्टूबर से करतारपुर साहिब कॉरिडोर को देबारा खोलने का फैसला किया है। यह निर्णय श्री गुरु नानक देव जी और हमारे सिख समुदाय के प्रति मोदी सरकार की अपार श्रद्धा को दर्शाता है।"

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "देश 19 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है और मुझे विश्वास है कि मोदी सरकार के करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने के फैसले से पूरे देश में और खुशी आएगी।"

करतारपुर कॉरिडोर के जरिए पाकिस्तान के कस्बे करतारपुर को पंजाब के गुरुदासपुर जिले में स्थित डेरा बाबा नानक के साथ जोड़ा गया है। भारत से लगी सीमा से करीब चार किलोमीटर दूर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रावी नदी के किनारे स्थित श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारा सिखों का पवित्र तीर्थ स्थल है। यहां बाबा नानक ने अपनी जिंदगी का अंतिम समय बिताया था।  

टॅग्स :करतारपुर साहिब कॉरिडोरKartarpurअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos