लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के समय रेलवे का निजीकरण कर रही है मोदी सरकार: कांग्रेस

By भाषा | Updated: July 2, 2020 21:32 IST

रेलवे ने बुधवार को अपने नेटवर्क पर यात्री ट्रेनें चलाने के लिये निजी इकाइयों को अनुमति देने की योजना पर औपचारिक रूप से कदम उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देरेलवे ने कहा कि इसमें निजी क्षेत्र से करीब 30,000 करोड़ रुपये का निवेश होगा। रेलगाड़ियों की आवाजाही को लेकर 109 मार्गों पर 151 आधुनिक ट्रेनों के जरिये परिचालन के लिए पात्रता अनुरोध आमंत्रित किए गये हैं।

कांग्रेस ने 109 रेल मार्गों पर ट्रेन चलाने के लिए निजी इकाइयों को अनुमति दिए जाने के फैसले को लेकर मोदी सरकार पर कोरोना संकट के समय रेलवे का निजीकरण करने का आरोप लगाया। पार्टी ने सवाल किया कि आखिर इस विषय पर संसद में चर्चा कराने या मंजूरी लेने का इंतजार क्यों नहीं किया गया। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह दावा भी किया कि अब दूसरे रेलमार्गों को भी निजी हाथों में सौंपा जाएगा।

उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘ रेलवे लगभग ढाई करोड़ लोगों को यात्रा करवाता है। यानी ऑस्ट्रेलिया की आबादी के बराबर लोग रेलवे के माध्यम से यात्रा करते हैं। रेलवे रोजगार देने के मामले में सातवें नंबर पर आता है। भारतीय रेल का नेटवर्क दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा है।’’ सिंघवी ने सवाल किया, ‘‘ हमें आश्चर्य होता है कि किस प्रकार की जिद चल रही है? कोरोना वायरस संकट के समय क्या यह काम करने जरूरी है? क्या रेलवे का निजीकरण करने से इस वक्त देश को फायदा होगा? क्या इस वक्त निविदा में जो राशि मांगी गई है, उसमें से न्यूनतम भी मिलेगा?’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इस बारे में संसद में विचार कर लेते। हम तो कहते हैं कि कानून पारित करवा लेते, लेकिन कम से कम चर्चा तो करवा लेते, एक प्रस्ताव तो पारित करवा लेते। सरकार पतली गली से क्यों निकल रही है? सरकार इतनी जल्दी में क्यों हैं?’’ कांग्रेस नेता ने यह सवाल भी किया, ‘‘ कोरोना संकट के बीच इस कदम का मकसद क्या आगे कर्मचारियों की छंटनी करना है? निजी इकाई उस मार्ग पर कैसे मुनाफा कमाएगी जब रेलवे को नुकसान हो रहा है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश इस बारे में जवाबदेही मांगता है। चुप्पी से काम नहीं चलेगा।’’

टॅग्स :भारतीय रेलकांग्रेसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील