लाइव न्यूज़ :

राज्यपाल ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए सड़क बुनियादी ढांचे में सुधार की जरूरत पर जोर दिया

By भाषा | Updated: January 27, 2021 22:45 IST

Open in App

ईटानगर, 27 जनवरी अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) डॉ बी डी मिश्रा ने बुधवार को राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास और समृद्धि लाने के लिए सड़क ढांचे में सुधार की जरूरत पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के क्रियान्वयन पर चर्चा के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्यपाल ने कहा कि सड़कों की उपलब्धता, उचित स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा और आर्थिक गतिविधियों से ग्रामीण आबादी आत्मनिर्भर बन सकेगी।

बैठक में ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) के मंत्री और शहरी विकास मंत्री भी मौजूद थे।

राज्यपाल ने बताया कि चांगलांग जिले में मियाओ से विजयनगर तक की सड़क पर अभी भी उचित ध्यान नहीं दिया गया है और सड़क पर प्रगति 'निराशाजनक' है।

राज्यपाल ने इस बात पर भी जोर दिया कि परियोजना में आवंटित निधि के प्रत्येक पैसे का उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए और मंत्रियों को धन और मानवशक्ति का सदुपयोग सुनिश्चित करने के लिए सड़क परियोजना की बारीकी से निगरानी करने की सलाह दी जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारत अधिक खबरें

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी