लाइव न्यूज़ :

सरकार अगले पांच साल में हर खेत को पानी उपलब्ध कराएगी- मंत्री

By भाषा | Updated: March 2, 2021 21:51 IST

Open in App

पटना, दो मार्च बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि राज्य सरकार अगले पांच साल में हर खेत को पानी उपलब्ध कराएगी।

विधानसभा में मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए अपने विभाग के 4,074.38 करोड़ रुपये की बजटीय मांग पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब देते हुए संजय ने कहा, ‘‘राज्य सरकार हर खेत में पानी उपलब्ध कराएगी और राज्य के लोग जानते हैं कि अगर उन्होंने (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने) हर खेत को पानी उपलब्ध कराने का वादा किया है। ऐसे में अगले पांच साल में हर खेत को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि राज्य स्तरीय संयुक्त तकनीकी सर्वेक्षण 18 जनवरी को शुरू हुआ जिसे 100 दिनों के भीतर पूरा किया जाएगा। सर्वेक्षण अपनी मूल्यांकन क्षमता का आकलन करने के लिए किया जा रहा है।

संजय ने कहा कि विभाग ने इस उद्देश्य के लिए ‘सिंचाई निश्चय’ नाम से वेबसाइट और मोबाइल ऐप तैयार किया है। सर्वेक्षण टीम में जल संसाधन, लघु सिंचाई, कृषि, पंचायती राज और ऊर्जा सहित पांच विभागों के अधिकारी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक, पर्यटन और धार्मिक महत्व के चारों शहरों राजगीर, बोधगया, गया और नवादा में पाइप पेयजल उपलब्ध कराने की दृष्टि से गंगा वाटर लिफ्ट योजना के तहत 148.77 किलोमीटर पाइपलाइन लगाया जाएगा। इस पाइपलाइन में से 65.72 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है जो परियोजना का लगभग 48 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि राजगीर, बोधगया और गया में पहले चरण में इस साल सितंबर के अंत तक पाइपलाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति शुरू होगी जबकि नवादा को परियोजना के तहत दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि इस योजना के तहत गंगा के पानी को मानसून के चार महीनों के दौरान विभिन्न जलाशयों में जमा किया जाएगा और पाइपलाइन द्वारा उसकी आपूर्ति की जाएगी।

उन्होंने कहा कि राजगीर, बोधगया और गया के लिए जल उपचार संयंत्र स्थापित करने के लिए काम चल रहा है।

मंत्री ने कहा कि गया शहर स्थित विष्णुपद मंदिर के पास फल्गु नदी, जहां देश और विदेश से लोग बड़ी संख्या में पिंड दान के लिए एकत्रित होते हैं, में पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए सरकार एक रबड़ बांध का निर्माण कर रही है।

उन्होंने कहा कि यह राज्य में अपनी तरह का पहला रबड़ बांध होगा। परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है और 266 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से अक्टूबर 2023 तक पूरा हो जाएगा।

संजय ने कहा कि कोसी और मेची नदी को जोड़ने वाली परियोजना को तकनीकी सलाहकार समिति और भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने वर्ष 2019 में मंजूरी दे दी है और जल शक्ति मंत्रालय ने 8 दिसंबर, 2020 को निवेश अनापत्ति की भी मंजूरी दे दी है।

उन्होंने इंटरलिंकिंग परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा दिए जाने पर जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की उच्च स्तरीय संचालन समिति ने परियोजना को 24 नवंबर, 2020 को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में लेने की सिफारिश की है।

संजय ने कहा कि यदि 4,900 करोड़ रुपये की कोसी-मेची नदी इंटरलिंकिंग परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना के रूप में घोषित किया जाता है तो परियोजना का अधिकांश धन केंद्र द्वारा वहन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि परियोजना से ना केवल उत्तर बिहार में बाढ़ को रोका जा सकेगा बल्कि सीमांचल क्षेत्र अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में 2.14 लाख हेक्टेयर से अधिक खेती योग्य भूमि को सिंचित किया जाएगा।

विपक्षी सदस्यों ने मंत्री के जवाब पर असंतोष व्यक्त करते हुए बिहार विधानसभा से बहिर्गमन किया। इसी बीच सदन ने जल संसाधन विभाग के इस बजटीय मांग को ध्वनि मत से पारित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो