लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक उपचुनाव परिणाम के कारण सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा: मुख्यमंत्री बोम्मई

By भाषा | Updated: November 3, 2021 16:46 IST

Open in App

बेंगलुरु, तीन नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि उपचुनाव के परिणामों का 2023 में होने वाले आम चुनाव से कोई संबंध नहीं है और इनसे राज्य सरकार पर किसी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा।

कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को सिन्डगी सीट पर जीत दर्ज की, लेकिन हंगल में वह कांग्रेस से हार गयी। सिन्डगी में भाजपा के रमेश भूसानुर ने जीत दर्ज की। हंगल में भाजपा के शिवराज सज्जनार को हराकर कांग्रेस के श्रीनिवास माने ने जीत हासिल की।

भाजपा का हंगल से हारना मुख्यमंत्री बोम्मई के लिए झटका माना जा रहा है क्योंकि यह हावेरी जिले में उनके शिग्गांव विधानसभा क्षेत्र का पड़ोसी निर्वाचन क्षेत्र है और उन्होंने यहां काफी प्रचार किया था। यह मुख्यमंत्री बनने के बाद बोम्मई के लिए पहली बड़ी चुनावी चुनौती भी थी।

कांग्रेस ने बयान दिया था कि ये उपचुनाव 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के संकेतक साबित होंगे। कांग्रेस के इस बयान के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष को यह कहना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी अतीत में कई उपचुनाव हारे हैं।

बोम्मई ने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने भी कई उपचुनाव हारे हैं। उपचुनाव के परिणाम का आम चुनाव से कोई संबंध नहीं है। इसका सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।’’

उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस नेता सिन्डगी के बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं।

बोम्मई ने कहा, ‘‘उनका सिन्डगी के बारे में क्या कहना है, जहां उन्हें 38,000 मतों के अंतर से हार मिली है?’’

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के लिए विभिन्न कारक जिम्मेदार होते हैं और उपचुनाव के परिणाम की तुलना राज्यस्तरीय चुनाव से करना अनुचित है।

बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने स्वयं कहा था कि परिणाम आम चुनाव के संकेतक नहीं होंगे, लेकिन अब वे इसके विपरीत बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की एक सीट पर हार और दूसरी सीट पर जीत होना आम बात है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं जीत और हार को समान तरीके से लेता हूं। मैं सिन्डगी में जीत के लिए अपनी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। हम हंगल में अपनी हार के पीछे के कारण का आत्मनिरीक्षण कर रहे हैं।’’

उन्होंने दोहराया कि भाजपा हंगल में हार के कारणों की समीक्षा करेगी और आने वाले दिनों में गलतियों को सुधारेगी। उनकी सरकार के जल्द ही 100 दिन पूरे होने संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिए यह अवधि बहुत कम है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार जनता की भलाई के लिए तय किए गए लक्ष्यों, उद्देश्यों और प्रमुख फैसलों के बारे में लोगों को सूचित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?