लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के राजकीय यूनानी चिकित्सा कॉलेज को दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की अनुमित मिली

By भाषा | Updated: December 30, 2020 12:21 IST

Open in App

जम्मू, 30 दिसंबर कश्मीर के राजकीय यूनानी चिकित्सा कॉलेज को साल 2020-21 में यूनानी चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा में स्नातक (बीयूएमएस) पाठ्यक्रम के पहले बैच के लिये दाखिला प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति मिल गई है। इस पाठ्यक्रम में 60 सीटें होंगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि केन्द्रीय आयुष मंत्रालय ने पाठ्यक्रम शुरू करने के लिये ''अनुमति पत्र'' जारी कर दिया है।

इससे पहले, भारतीय केन्द्रीय औषधि परिषद (सीसीआईएम) की सिफारिशों के बाद कश्मीर में 60 सीटों के साथ राजकीय यूनानी चिकित्सा कॉलेज एवं अस्पताल के नाम से नया यूनानी मेडिकल कॉलेज खोलने के लिये एक आशय पत्र जारी किया था।

प्रवक्ता ने कहा कि उसी के अनुसार सीसीआईएम ने एक दिसंबर को संस्थान का निरीक्षण किया और मंत्रालय को अपनी अनुशंसाएं तथा रिपोर्ट भेज दी। सीसीआईएम ने पाया कि कॉलेज नया यूनानी कॉलेज शुरू करने की ''अनुमति पत्र'' प्राप्त करने के अधिसूचित एवं मंजूरशुदा मानंदडों को पूरा करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण