लाइव न्यूज़ :

असम समझौते को लागू करने के लिए सरकार नयी समिति का गठन करेगी

By भाषा | Updated: September 7, 2021 21:24 IST

Open in App

गुवाहाटी, सात सितंबर असम सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह असम समझौते को लागू करने के लिए मंत्रियों और ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) के सदस्यों की एक समिति का गठन करेगी, जोकि तीन महीने के भीतर इस समझौते को लागू करने के लिए रोडमैप तैयार करेगी।

आसू ने 1979 में अवैध आप्रवासियों की पहचान और निर्वासन की मांग को लेकर छह साल तक आंदोलन किया था। इसका समापन तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की उपस्थिति में 15 अगस्त 1985 को असम समझौते पर हस्ताक्षर के साथ हुआ था।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों के साथ हुई आसू की बैठक के बाद, असम समझौते के कार्यान्वयन मंत्री अतुल बोरा ने कहा कि दोनों पक्षों ने समझौते को लागू करने के लिए एक समिति बनाने का फैसला किया है।

बोरा ने यहां संवाददाताओं से कहा, '' बैठक बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। यह निर्णय लिया गया कि रोडमैप तैयार करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री हमारे मंत्रियों के नाम देंगे और आसू अपने सदस्यों के नाम देगा।''

चर्चा को आगे बढ़ाने और समिति के गठन को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को फिर एक अनौपचारिक मुलाकात होगी।

वहीं, आसू के मुख्य सलाहकार समुज्जल कुमार भट्टाचार्य ने कहा कि समिति में राज्य सरकार के तीन मंत्री और छात्र संघ के पांच सदस्य शामिल रहेंगे।

उन्होंने कहा, '' यह समिति असम समझौते के सभी प्रावधानों और उन्हें कैसे लागू किया जा सकता है, इस पर विचार करेगी। यह अगले तीन महीनों के भीतर एक रोडमैप तैयार करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां से दोस्ती, परिवार का भरोसा जीता और 10 साल की उसकी बेटी को 3 दरिंदों के हवाले किया, दर्द से चिल्लाने लगी तो नशे की गोली खिलाकर घर छोड़ा?

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?