लाइव न्यूज़ :

₹2000 के नोट वापस लिए जाने को लेकर सरकार ने शेयर किए 'मिथक और तथ्य', कहा- 30 सितंबर के बाद भी बदले जा सकते हैं

By अनिल शर्मा | Updated: May 21, 2023 15:07 IST

इस बीच एसबीआई ने बताया है कि एक बार में ₹20,000 तक के ₹2000 के नोट बदलने के लिए फॉर्म व आईडी प्रूफ की जरूरत नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने कहा है कि ₹2000 के नोट 30 सितंबर, 2023 के बाद भी लीगल टेंडर बने रहेंगे।सरकार ने कहा कि यह नोटबंदी नहीं है बल्कि 2,000 रुपए के नोट को कम मूल्य के नोटों से बदला जा रहा है।

नई दिल्लीः आरबीआई द्वारा 2000 रुपए के नोट वापस लिए जाने को लेकर सरकार ने 'मिथक और तथ्य' शेयर किए हैं। My Gov India ने ट्विटर पर तस्वीरों के जरिए लोगों को जागरूक किया है। सरकार ने कहा कि ₹2000 मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को चलन से वापस लेने के साथ, इसे लेकर कई भ्रांतियाँ हैं और हम यहाँ अपनी मिथक-विघटन शृंखला के साथ तथ्यों पर प्रकाश डाल रहे हैं।

सरकार ने कहा है कि ₹2000 के नोट 30 सितंबर, 2023 के बाद भी लीगल टेंडर बने रहेंगे। आपकी मुद्रा वैध बनी रहेगी। इसको लेकर घबराए नहीं। सरकार ने कहा कि यह नोटबंदी नहीं है बल्कि 2,000 रुपए के नोट को कम मूल्य के नोटों से बदला जा रहा है। 2,000 के नोट 30 सितंबर के बाद भी बदले जा सकते हैं इसके लिए कोई फीस नहीं लगेगी। 

सरकार ने आगे कहा, ₹2000 के नोटों को छोटे मूल्यवर्ग में बदलना विमुद्रीकरण नहीं है। यह सहज लेन-देन को सुविधाजनक बनाने और उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए बस एक कदम है।

इस बीच एसबीआई ने बताया है कि एक बार में ₹20,000 तक के ₹2000 के नोट बदलने के लिए फॉर्म व आईडी प्रूफ की जरूरत नहीं होगी। वहीं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा ने खुलास किया है कि नोटबंदी के समय पीएम मोदी ₹2,000 के नोट जारी करने के पक्ष में नहीं थे। उन्होंने कहा, अपनी टीम की सलाह पर पीएम ने नोट जारी करने की अनुमति दी...उन्होंने कहा था कि यह व्यवस्था कुछ समय तक ही रहेगी।

टॅग्स :भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?