लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ सरकार ने राम मंदिर ट्रस्ट से दान राशि जुटाने वालों का विवरण मांगा

By भाषा | Updated: January 29, 2021 21:04 IST

Open in App

रायपुर, 29 जनवरी छत्तीसगढ़ सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को पत्र लिखकर उन व्यक्तियों और संगठनों का विवरण मांगा है जिन्हें राज्य में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दान राशि एकत्र करने के लिए अधिकृत किया गया है।

यह जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी।

राज्य सरकार का यह कदम ऐसे समय आया है जब पिछले सप्ताह बिलासुपर में मंदिर निर्माण के लिए फर्जीवाड़े से धन एकत्र करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को लिखे पत्र में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने कहा है कि संज्ञान में आया है कि कुछ लोग और संगठन राम मंदिर निर्माण के नाम पर फर्जी रसीदों के जरिए धन एकत्र कर रहे हैं।

मुख्य सचिव ने पत्र में आग्रह किया है कि उन व्यक्तियों और संगठनों का विवरण उपलब्ध कराया जाए जिन्हें छत्तीसगढ़ में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए दान राशि एकत्र करने के लिए अधिकृत किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम