प्राकृतिक गैस की कीमतों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है सरकार, ओएनजीसी और रिलायंस को होगा मुनाफा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 14, 2019 14:14 IST2019-02-14T13:58:32+5:302019-02-14T14:14:54+5:30
गैस की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक सरकार के इस निर्णय से ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी गैस उत्पादक कंपनियों का मुनाफा बढ़ेगा।

गैस की कीमतों को बढ़ाकर 3.72 डॉलर प्रति इकाई mmBtu किया जा सकता है।
केंद्र सरकार 1 अप्रैल 2019 से प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर सकती है। गैस की कीमतों को 10 फीसदी तक बढ़ाकर 3.72 डॉलर प्रति इकाई mmBtu (मिलियन ब्रिटीश थर्मल यूनिट) किया जा सकता है। अगर सच में इन कीमतों में बदलाव होता है तो अक्टूबर 2015 से मार्च 2016 के बाद यह सबसे अधिक बढ़ोतरी होगी। सूत्रों ने कहा कि कठिन क्षेत्रों से उत्पादित गैस की दर भी बढ़कर करीब 9 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू की जा सकती है जो फिलहाल 7.67 डॉलर है। लगातार चौथी बार गैस की कीमतों में वृद्धि होगी।
ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज का बढ़ेगा मुनाफा
गैस की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक सरकार के इस निर्णय से ओएनजीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी गैस उत्पादक कंपनियों का मुनाफा बढ़ेगा। सूत्रों का कहना है कि कठिन क्षेत्रों से उत्पादित होने वाली गैस की दर भी बढ़ाकर करीब 9 डॉलर प्रति mmBtu की जा सकती है। फिलहाल यह 7.67 डॉलर प्रति डॉलर mmBtu है।
1 अक्टूबर 2018 को इतनी बढ़ी थी कीमतें
इससे पहले सरकार ने 1 अक्टूबर 2018 को प्राकृतिक गैस की कीमतों को 3.06 डॉलर प्रति mmBtu से बढ़ाकर 3.36 डॉलर प्रति mmBtu कर दिया था। यानि कुल 0.30 डॉलर प्रति mmBtu की बढ़ौतरी हुई थी।