लाइव न्यूज़ :

पनामा पेपर्स में नया खुलासा: 1140 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति मिली, 16 भारतीयों पर केस दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 17, 2018 11:47 IST

पनामा पेपर्स लीक मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में अब कहा जा रहा है कि दो साल बाद वित्त मंत्रालय की ओर से अपनी बात रखी गई है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 जुलाई: पनामा पेपर्स लीक मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में अब कहा जा रहा है कि दो साल बाद वित्त मंत्रालय की ओर से अपनी बात रखी गई है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि पनामा की लॉ फर्म मोसैक फोनसेका के जरिए ऑफशोर कंपनी बनाने वाले भारतीयों की 1,140 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का पता लगाया गया है।

वैसे मोसैक फोनसेका अब बंद हो चुकी है, इसके पेपर्स लीक होने के बाद ही पनामा पेपर्स की नाम सामने आया था।  सरकार की ओर से कहा गया है कि 16 भारतियों का नाम सामने आया है जो अलग-अलग शहरों से अदालती कार्यवाही का सामना कर रहे हैं। अब इस सबमें जांच की जा रही है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट  मुताबिक, पनामा पेपर लीक मामले में पहले मुकादम 9 दिसंबर 2016 को कोलकाता की अदालत में दर्ज कराया गया। इसके अलावा अहमदाबाद, बंगलुरु और मुंबई में भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

इस मामले में धारा 277 (गलत बयान देने) और 276 (टैक्स वसूली से बचने के लिए प्रापर्टी का ट्रांसफर) के तहत केस दर्ज किए गए हैं। इन धाराओं के तरह आरोपी को दो साल की सजा का प्रावधान है। खबर के अनुसार पनामा पेपर्स में जिन भारतीयों के नाम हैं और जिन पर अब अदालती कार्रवाई चल रही है, उनमें बलराम लोढ़ा, भारमल लोढ़ा, राजेंद्र पाटिल, अनुराग केजरीवाल और धवल पटेल शामिल हैं।

पनामा पेपर्स के नाम से लीक हुए दस्तावेजों को सामने लाने में मुख्य भूमिका अमेरिका स्थित एक एनजीओ खोजी पत्रकारों के अंतरराष्ट्रीय महासंघ (ICIJ) की है। इस केस में अलग अलग क्षेत्रों से करीब 140  लोगों की संपत्ति का भी खुलासा हुआ था।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण