लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सरकारी कर्मियों, शिक्षकों और बस चालकों को अनिवार्य रूप से टीका लगाया जाए : विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: September 29, 2021 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बुधवार को यहां आयोजित बैठक में विशेषज्ञों ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और बस चालकों को अनिवार्य रूप से कोविड रोधी टीका लगाया जाना चाहिए क्योंकि वे रोजाना कई लोगों के संपर्क में आते हैं।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि बुज़ुर्गों, दिव्यांगों, अस्वस्थ लोगों और घरेलू सहायकों आदि की सुविधा के लिए एम्बुलेंसों के साथ शिविरों और सचल वैन के माध्यम से “लक्षित” और “तेजी से” टीकाकरण अभियान चलाया जाए।

उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली में कोविड की स्थिति, टीकाकरण कार्यक्रम और कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने पर चर्चा की।

विशेषज्ञों ने टीकाकरण कार्यक्रम की रणनीति में बदलाव पर जोर दिया ताकि भीड़भाड़ वाली जगहों पर काम करने वाले सभी समूहों को अनिवार्य रूप से इसमें शामिल किया जा सके।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों, स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों तथा ऑटो-टैक्सी व बस चालकों के साथ ही डिलीवरी कर्मियों जैसे सेवा प्रदाताओं को अनिवार्य रूप से वायरस रोधी टीका लगाया जाना चाहिए।

दिल्ली समेत देश भर में कोविड-19 के खिलाफ 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट