लाइव न्यूज़ :

सरकार ने पुलवामा हमले को लेकर आज बुलाई सभी पार्टियों की बैठक, देंगे एकजुटता का संदेश

By भाषा | Updated: February 16, 2019 06:08 IST

यह बैठक गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुलायी है और सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियों को इसके लिए आमंत्रण भेज दिया गया है। 

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरीः जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के बारे में जानकारी देने के लिए सर्वदलीय बैठक शनिवार को होगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए हैं। यह बैठक गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बुलायी है और सभी बड़ी राजनीतिक पार्टियों को इसके लिए आमंत्रण भेज दिया गया है। 

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सभी पार्टियों को पुलवामा में हुए हमले और सरकार द्वारा अब तक उठाए गए कदमों की जानकारी दी जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक में सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने का फैसला किया गया। 

इससे पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इस घटना के बारे में सभी पार्टियों को जानकारी देने के लिए एक बैठक बुलाई गई है ताकि पूरा देश इस मुद्दे पर एक स्वर में बात कर सके। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाराजनाथ सिंहअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों