लाइव न्यूज़ :

इस शख्स ने 9 साल पहले ही कर दी थी अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की भविष्यवाणी, सच साबित हुई

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 17, 2018 11:13 IST

वाजपेयी के एक दोस्त ने नौ साल पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि उनका और अटल जी का निधन एक महीने के भीतर होगा।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अगस्तः भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली। उनकी उम्र 93 साल थी। लेकिन, बहुत कम लोगों को पता होगा कि वाजपेयी के दोस्त कवि गोपाल दास नीरज ने नौ साल पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि उनका और अटल जी का निधन एक महीने के भीतर होगा। उनकी यह भविष्यवाणी सच साबित हो गई। दरअसल, दोपाल दास नीरज का पिछले महीने ही निधन हुआ था।

वाजपेयी को बताया था जिगर का टुकड़ा

गोपालदास के बारे में कहा जाता है कि वह न केवल एक प्रख्यात कवि और गीतकार थे बल्कि ज्योतिष शास्त्र के भी अच्छे जानकार थे। वाजपेयी और उनकी दोस्ती अटूट थी। मिली जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी 2009 को पूर्व राष्ट्रपति आर वेंकटरमण का निधन हो जाने से गोपालदास दुखी थे और उन्होंने उस समय कहा था कि वेंकटरमण के हाथों ही उन्हें पद्मश्री दिया गया था। अटल जी और रमण को अपने जिगर का टुकड़ा बताया था। 

दोनों के ऊपर था शनि का प्रभाव

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज ने बताया था कि उनकी और अटल जी की कुंडली के ग्रहों का चरित्र लगभग समान है और दोनों कुंडली में शनि देव खास किरदार अदा करेंगे और वह ही हम दोनों के महाप्रयाण का सबब बनेंगे। मृत्यु से कुछ साल पहले ही हम दोनों को गंभीर रोगों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि बृहस्पति की कृपा से मेरे हाथ-पैर चलते रहेंगे, लेकिन अटल जी कोमा में चले जाएंगे। शनि के ही प्रभाव के कारण हम दोनों की मत्यु तीस दिन के अंतराल में होगी।

एम्स में ही हुआ था गोपाल दास नीरज का निधन

बता दें, दिल्ली के एम्स में 19 जुलाई 2018 को कवि और गीतकार गोपाल दास नीरज का  93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। कवि और गीतकार नीरज हिंदी साहित्य के बड़े शख्सियत में से एक थे। नीरज को उनके गीतों के लिए भारत सरकार ने 1991 में और 2007 में 'पद्मश्री' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया था। उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए भी अनेक गीत लिखे और उनके लिखे गीत आज भी गुनगुनाए जाते हैं। हिंदी मंचों के प्रसिद्ध कवि नीरज को उत्तर प्रदेश सरकार ने यश भारती पुरस्कार से भी सम्मानित किया था।

वाजपेयी ने भी एम्स में ली अंतिम सांस

वहीं, इधर 16 अगस्त को अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद पल में सभी की आंखें नम हैं। उन्हें एम्स में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। अटल बिहारी वाजपेयी को गुर्दा (किडनी) नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण आदि के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था। मधुमेह के शिकार 93 वर्षीय भाजपा नेता का एक ही गुर्दा काम करता था। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ। अपनी प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और लोकप्रियता के कारण वे चार दशकों से भी अधिक समय से भारतीय संसद के सांसद रहे। इसके अलावा तीन बार भारत के प्रधानमंत्री पद पर भी सुशोभित हुए। 

टॅग्स :अटल बिहारी वाजपेयीगोपालदास नीरजभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एनडीए सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPHOTOS: राष्ट्र प्रेरणा स्थल लखनऊ की मनमोहक तस्वीरें वायरल, 230 करोड़ की लागत, 65 फीट ऊंची कांसे की प्रतिमाएं

भारतराष्ट्र प्रेरणा स्थल, 65 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमाएं, 230 करोड़ रुपये की लागत, 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला, जानें और क्या खास

भारतपीएम मोदी ने लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | VIDEO

भारतभारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयीः सौम्य स्वभाव से बन गए थे सर्वमान्य नेता

भारतअटल जयंती पर सुशासन का भव्य संदेश, पंचकूला बना साक्षी, मुख्यमंत्री सैनी ने नए अंदाज में दी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर