लाइव न्यूज़ :

पद्मश्री डॉ गोविंदप्पा वेंकटस्वामी की 100वीं जयंती पर गूगल ने डूडल बनाकर किया सम्मानित

By स्वाति सिंह | Updated: October 1, 2018 08:55 IST

Google Doodle Cerebrates Dr Govindappa Venkataswamy 100th Birth Anniversary (डॉ गोविंदप्पा वेंकटस्वामी गूगल डूडल): डॉ गोविंदप्पा वेंकटस्वामी 'अरविंद आई हॉस्पिटल' के संस्थापक हैं।  इस हॉस्पिटल को दुनिया के बड़े आंखों के अस्पताल के तौर पर जाना जाता है।

Open in App

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर: तमिलनाडु में जन्मे डॉ गोविंदप्पा वेंकटस्वामी की आज 100वीं जयंती है। इस मौके पर सोमवार को गूगल ने गूगल डूडल (Dr Govindappa Venkataswamy 100th Birth Anniversary google doodle) बनाकर उन्हें सम्मानित किया है। डॉ गोविंदप्पा बहुत ही प्रसिद्ध नेत्र सर्जन थे। उन्होंने अपना सारा जीवन नेत्रहीनों का अंधापन दूर करने में समर्पित कर दिया।  

डॉ गोविंदप्पा को उनके मरीज और दोस्त 'डॉ वी' कहकर बुलाते थे। उनका जन्म 1 अक्टूबर 1918 तमिलनाके गांव में किसान परिवार के घर हुआ था। उन्होंने अपने पूरे जीवन में इलाज के जरिए लाखों नेत्रहीनों को आंखों की रोशनी दी है। 

चेन्नई में स्टेनली मेडिकल कॉलेज से मेडिकल की डिग्री लेने के बाद डॉ गोविंदप्पा भारतीय सेना की मेडिकल कोर में शामिल हो गए। इसी दौरान वह गठिया की चपेट में आ गए। इसके बाद जब वह मरीजों की सर्जरी करने में असमर्थ रहे तो उन्होंने नेत्र विज्ञान की स्टडी शुरू कर दी।

तब गठिया से ग्रस्त होने के कारण वह अपने हाथ के लिए एक विशेष रूप का यंत्र इस्तेमाल करते थे। इस यंत्रों की सहायता से ही वह एक दिन में 100 मोतियाबिंद की सर्जरी करने में सक्षम हुए। इसके बाद देखते देखते वह देश के सफल मोतियाबिंद सर्जन के रूप में प्रसिद्ध हो गए। डॉ गोविंदप्पा ने लगभग 25 साल तक मोतियाबिंद सर्जरी करने का काम किया।  

डॉ गोविंदप्पा वेंकटस्वामी 'अरविंद आई हॉस्पिटल' के संस्थापक हैं।  इस हॉस्पिटल को दुनिया के बड़े आंखों के अस्पताल के तौर पर जाना जाता है। डॉ गोविंदप्पा के कामों के लिए उन्हें साल 1973 में भारत सरकार ने 'पद्मश्री' से नवाजा था। 7 जुलाई 2006 को तमिलनाडु के एक शहर मदुरई में इनका निधन हो गया। 

टॅग्स :गूगल डूडलतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?