लाइव न्यूज़ :

Google Doodle: देश की पहली महिला विधायक डॉ. मुथुलक्ष्मी रेड्डी की 133वीं जयंती, गूगल ने बनाया खास डूडल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2019 10:30 IST

Muthulakshmi Reddi 133rd Birth Anniversary Google Doodle( डॉ मुथुलक्ष्मी रेड्डी गूगल डूडल): डॉ मुथुलक्ष्मी रेड्डी ने अपनी बहन के कैंसर से मौत के बाद 1954 में चेन्नई में कैंसर इंस्ट्टयूट की स्थापना की। यह अस्पताल आज भी दुनिया के सबसे सम्मानित कैंसर अस्पतालों में से एक है।

Open in App
ठळक मुद्देGoogle ने बनाया डॉक्टर मुथुलक्ष्मी रेड्डी की याद में बनाया खास डूडलडॉ. रेड्डी को समाज सुधारक, शिक्षक और सर्जन के तौर पर भी याद किया जाता है

गूगल आज अपने खास डूडल के जरिये भारत की पहली महिला विधायक डॉक्टर मुथुलक्ष्मी रेड्डी की 133 जयंती मना रहा है। पहली महिला विधायक होने के साथ-साथ मुथुलक्ष्मी रेड्डी को भारत की कुछ शुरुआती महिला डॉक्टरों में भी गिना जाता है। साथ ही डॉ. रेड्डी को लोग समाज सुधारक, शिक्षक, सर्जन के तौर पर भी याद करते हैं। तमिलनाडु की सरकार ने भी सोमवार को कहा कि डॉ. रेड्डी की जयंती के मौके पर राज्य के सरकारी अस्पतालों में हर साल 'हॉस्टिपल डे' मनाया जाएगा।

तमिलनाडु में 1886 में हुआ जन्म

तमिलनाडु के पुड्डुकोट्टई में 30 जुलाई, 1886 को जन्मीं डॉ. रेड्डी किसी सरकारी अस्पताल में बतौर सर्जन काम करने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं। साल 1918 में डॉ रेड्डी विमेंस इंडियन असोसिएशन की सह-संस्थापक रहीं और फिर आगे चलकर ब्रिटिश राज में मद्रास विधानसभा की पहली महिला सदस्य बनीं। दिलचस्प ये है कि माता-पिता छोटी उम्र में ही रेड्डी की शादी कर देना चाहते थे लेकिन उन्होंने इसका विरोध करते हुए अपनी पढ़ाई पूरी की।

साल-1914 में डॉ रेड्डी ने एक डॉक्टर सुंदरा रेड्डी से शादी की और महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने लगीं। साथ ही वह आजादी की लड़ाई में भी महात्मा गांधी के आंदोलन से जुड़ीं।

डॉ रेड्डी ने अपनी बहन की कैंसर से मौत के बाद 1954 में चेन्नई में कैंसर इंस्ट्टयूट की स्थापना की। यह अस्पताल आज भी दुनिया के सबसे सम्मानित कैंसर अस्पतालों में से एक है। यहां हर साल 80,000 से ज्यादा कैंसर पीड़ितों का इलाज किया जाता है। डॉ रेड्डी को भारत सरकार ने 1956 में पद्म भूषण से सम्मानित किया। डॉ रेड्डी का निधन 22 जुलाई 1968 को चेन्नई में हुआ।

टॅग्स :गूगल डूडलतमिलनाडुडूडल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर