लाइव न्यूज़ :

CRPF जवान और उप-अधिकारियों को खुशखबरी, सरकार कैडर समीक्षा करेगी, 2.37 लाख कर्मी होंगे लाभान्वित

By भाषा | Updated: September 17, 2019 20:05 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से संबंधित कैडर समीक्षा को हरी झंडी दिखा दी है और बल में नए पदों को मंजूरी प्रदान कर दी है। सीआरपीएफ देश का अग्रणी अर्धसैनिक बल है जो कश्मीर घाटी में आतंकवाद रोधी और नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादी रोधी अभियानों सहित अनेक तरह के दायित्व निभाता है।

Open in App
ठळक मुद्देपहली कैडर समीक्षा कांस्टेबल से लेकर निरीक्षक रैंक तक ग्रुप-बी और सी के लगभग 2.37 कर्मियों के चेहरों पर खुशी लाएगी।सीआरपीएफ की स्थापना 1939 में ब्रिटिश शासन के तहत क्राउन रेप्रज़ेन्टटिव्स पुलिस के रूप में हुई थी।

सरकार ने 2.37 लाख सुरक्षाकर्मियों को फायदा पहुंचाने के लिए जवान और उप-अधिकारी रैंक के सीआरपीएफ कर्मियों की पहली कैडर समीक्षा की : सीआरपीएफ। भाषा नेत्रपाल उमा उमा

देश के सबसे बड़े अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के 2.37 लाख जवान और उप-अधिकारी सरकार द्वारा की जाने वाली अब तक की पहली कैडर समीक्षा से ‘‘लाभान्वित’’ होंगे। मंगलवार को जारी एक आदेश में यह बात कही गई।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) से संबंधित कैडर समीक्षा को हरी झंडी दिखा दी है और बल में नए पदों को मंजूरी प्रदान कर दी है। सीआरपीएफ देश का अग्रणी अर्धसैनिक बल है जो कश्मीर घाटी में आतंकवाद रोधी और नक्सल प्रभावित इलाकों में माओवादी रोधी अभियानों सहित अनेक तरह के दायित्व निभाता है।

बल ने एक बयान में कहा, ‘‘बल के सामान्य दायित्व कर्मियों की पहली कैडर समीक्षा कांस्टेबल से लेकर निरीक्षक रैंक तक ग्रुप-बी और सी के लगभग 2.37 कर्मियों के चेहरों पर खुशी लाएगी।’’ इसने कहा कि इन कर्मियों के लिए इस पुनर्गठन प्रक्रिया का मतलब करियर में तेजी से आगे बढ़ने का है।

सीआरपीएफ की स्थापना 1939 में ब्रिटिश शासन के तहत क्राउन रेप्रज़ेन्टटिव्स पुलिस के रूप में हुई थी। 1949 में इसका नाम बदलकर सीआरपीएफ कर दिया गया। बल में तीन लाख से अधिक कर्मचारी हैं। 

टॅग्स :सीआरपीएफमोदी सरकारअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब