गोवा: कांग्रेस का आरोप- कैबिनेट मंत्री सेक्स स्कैंडल में शामिल, मुख्यमंत्री सबूतों को नष्ट करने का प्रयास कर रहे

By विशाल कुमार | Published: November 30, 2021 04:30 PM2021-11-30T16:30:45+5:302021-11-30T16:32:30+5:30

गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने कहा कि यदि सावंत 15 दिनों के भीतर संबंधित मंत्री को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं करते हैं, तो कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित गोवा यात्रा से पहले फोटो, वीडियो और व्हाट्सएप चैट-आधारित साक्ष्य को सार्वजनिक करने का प्रयास करेगी।

goa pramod sawant cabinet minister sex scandal congress | गोवा: कांग्रेस का आरोप- कैबिनेट मंत्री सेक्स स्कैंडल में शामिल, मुख्यमंत्री सबूतों को नष्ट करने का प्रयास कर रहे

गोवा: कांग्रेस का आरोप- कैबिनेट मंत्री सेक्स स्कैंडल में शामिल, मुख्यमंत्री सबूतों को नष्ट करने का प्रयास कर रहे

Highlightsगोवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कैबिनेट मंत्री पर एक सेक्स स्कैंडल में शामिल होने का आरोप लगाया है।आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को इसके बारे में पता है।मुख्यमंत्री पर मामले से जुड़े सबूतों को नष्ट करने की कोशिश का आरोप लगाया।

पणजी:गोवाकांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर ने मंगलवार को एक सनसनीखेज आरोप लगाते हुए दावा किया कि राज्य के कैबिनेट मंत्री एक सेक्स स्कैंडल में शामिल हैं और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को इसके बारे में पता है और वे मामले से जुड़े सबूतों को नष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

पणजी में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चोडनकर ने यह भी कहा कि यदि सावंत 15 दिनों के भीतर संबंधित मंत्री को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं करते हैं, तो कांग्रेस 19 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित गोवा यात्रा से पहले फोटो, वीडियो और व्हाट्सएप चैट-आधारित साक्ष्य को सार्वजनिक करने का प्रयास करेगी।

चोडनकर ने कहा कि गोवा सरकार में एक मंत्री, एक सेक्स स्कैंडल में शामिल है। अपने मंत्री पद का दुरुपयोग कर वह एक महिला का यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। जब कोई मंत्री अपने पद का दुरूपयोग करता है और सरकार में अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर एक महिला का यौन शोषण करता है, तो यह एक गंभीर मुद्दा है।

उन्होंने कहा कि फोटो और वीडियो में मंत्री एक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। और जिस तरह से वह महिला से बात कर रहे हैं (दिखाता है) वह विधायक बनने के लायक भी नहीं हैं। ऑडियो में आप सुन सकते हैं कि कैसे यौन शोषण के बाद महिला अपना हक मांगती है और मंत्री कहते हैं 'मैं मंत्री हूं और मैं कुछ भी कर सकती हूं'। वह उसे गर्भपात के लिए जाने के लिए भी कहता है, लेकिन महिला मना कर देती है।

चोडनकर ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अपने मंत्री के खिलाफ ऑडियो/वीडियो सबूतों से अवगत थे और उन्होंने दावा किया कि वह इसे नष्ट करने के लिए राज्य पुलिस बल का उपयोग कर रहे हैं।

आरोपों का खंडन करते हुए, गोवा भाजपा अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने कहा कि किसी भी मंत्री के खिलाफ यौन शोषण की कोई शिकायत नहीं है और विधानसभा चुनाव नजदीक आने के कारण आरोप लगाए जा रहे हैं।

Web Title: goa pramod sawant cabinet minister sex scandal congress

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे