लाइव न्यूज़ :

गोवा सरकार 13 सितंबर तक कोविड-19 प्रभावित लोगों को मुआवजा देना शुरू करेगी

By भाषा | Updated: September 9, 2021 15:44 IST

Open in App

पणजी, नौ सितंबर गोवा सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि कोविड-19 से प्रभावित लोगों के परिवारों को 13 सितंबर तक मुआवजा मिलना शुरू हो जाएगा।

यहां संवाददाताओं से बातचीत में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए आवेदनों में संशोधन किए गए हैं। मुआवजे का दावा करने के लिए इन आवेदनों का भरना अनिवार्य है।

राज्य सरकार ने कोविड-19 प्रभावित लोगों के लिए दो योजनाओं की घोषणा की थी, जिनमें से एक में कोविड-19 से जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिवार को दो लाख रुपये का मुआवजा देना शामिल था। वहीं महामारी की वजह से जिनके पारंपरिक व्यवसाय प्रभावित हुए, उन्हें 5,000 रुपये की राशि प्रदान करना शामिल है।

सावंत ने बताया कि राज्य सरकार को कोविड-19 की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों से 200 आवेदन मिले हैं। सभी आवेदनों पर तय प्रक्रिया जारी है और उन्हें मुआवजा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने हालांकि यह स्वीकार किया कि पारंपरिक व्यवसाय श्रेणी में आवेदन करने वाले लोगों के लिए कुछ निश्चित शर्तों ‘जैसे कि हलफनामा शपथ पत्र, पंचायत सचिव के हस्ताक्षर और संबंधित पंचायत या नगरपालिका से एक ब्योरा लिखवाने’ को पूरा करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

उन्होंने बताया कि हलफनामे की शर्त को अब स्व-सत्यापन के साथ बदल दिया गया है और ब्योरा लिखवाने को हटा दिया गया है। लाभार्थी अब राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित कराके आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुआवाजा देने की प्रक्रिया तेज की गई है और जिनके आवेदन पहले से ही प्रक्रिया में हैं, उन्हें आवंटन से संबंधित पत्र 13 सितंबर तक मिल जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो