लाइव न्यूज़ :

Goa Election Results: गोवा में कांग्रेस ने चुनावी नतीजों से पहले ही राज्यपाल से मिलने का मांगा समय

By विनीत कुमार | Updated: March 10, 2022 08:37 IST

Goa Election Results 2022: गोवा में 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना आज हो रही है। अगले कुछ घंटों में नतीजों के साफ होने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा में आज कुछ घंटों में विधानसभा चुनाव के नतीजे साफ होने की उम्मीद।कांग्रेस ने अपने सभी उम्मीदवारों को एक रिसॉर्ट में रखा है।गोवा में 40 विधानसभा सीटें हैं, यहां बहुमत का आंकड़ा 21 है।

पणजी: गोवा समेत आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक गिनती शुरू होने से पहले ही गोवा में कांग्रेस ने राज्यपाल से मिलने का समय मांग लिया है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई से आज दोपहर तीन बजे मुलाकात का समय मांगा है।

फिलहाल आई जानकारी के अनुसार अभी कोई समय राज्यपाल की ओर से नहीं दिया गया है। वहीं, कांग्रेस पार्टी सूत्रों का कहना है कि वे राज्य में सरकार बनाने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार 2017 की गलती से सबक लेते हुए कांग्रेस ने पहले ही राज्यपाल से मिलने का समय मांग लिया है।

इससे पहले कल खबर आई थी कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने गोवा विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों और सहयोगी जीएफपी के उम्मीदवारों के साथ बुधवार रात एक बैठक की थी। 

इसमें यह निर्णय लिया गया कि चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद गठबंधन अपने नेता का नाम तय करेगा और सरकार गठन के लिए दावा पेश करेगा। 

कांग्रेस ने उम्मीदवारों को रखा है रिसॉर्ट में

गौरतलब है कि 2017 में कांग्रेस अधिकतम सीटें हासिल करने के बावजूद गोवा में सरकार बनाने में नाकाम रही थी। कांग्रेस ने 37 सीटों पर चुनाव लड़ा है, जबकि उसकी सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने तीन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। 

कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को मंगलवार शाम से उत्तरी गोवा में पणजी के पास बम्बोलिम में एक लक्जरी होटल में रखा था। बुधवार शाम को उन्हें मडगांव शहर के एक अन्य रिसॉर्ट में स्थानांतरित कर दिया। इस रिसॉर्ट का मालिकाना हक पार्टी के एक उम्मीदवार के पास है। 

बता दें कि गोवा में 40 विधानसभा सीटें हैं। इसलिए यहां एक-दो सीट भी परिणाम को प्रभावित करते हैं। यहां विधानसभा चुनाव के लिए एक चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। साल 2017 के गोवा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को 13 सीटें मिली थीं। यहां बहुमत का आंकड़ा 21 है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप