Goa Assembly Election 2022: केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के बेटे सिद्धेश को टिकट नहीं, भाजपा ने जारी की 6 उम्मीदवारों की आखिरी सूची

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 26, 2022 05:48 PM2022-01-26T17:48:28+5:302022-01-26T17:50:09+5:30

Goa Assembly Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 14 फरवरी को होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने छह उम्मीदवारों की दूसरी सूची की बुधवार को घोषणा की।

Goa Assembly Election 2022 No Ticket Union Minister Shripad Naik's Son BJP 2nd List Goa Polls see | Goa Assembly Election 2022: केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के बेटे सिद्धेश को टिकट नहीं, भाजपा ने जारी की 6 उम्मीदवारों की आखिरी सूची

पार्टी ने 34 उम्मीदवारों की पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल का नाम शामिल नहीं किया था। (फाइल फोटो- जेपी नड्डा)

Highlightsविधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर का भी नाम है।मौजूदा निर्वाचन क्षेत्र बिचोलिम से चुनाव लड़ेंगे।जैनिता कुम्भरजुआ सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

Goa Assembly Election 2022: भाजपा ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने छह उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा की। इसमें विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर भी शामिल हैं, जो अपने मौजूदा निर्वाचन क्षेत्र बिचोलिम से चुनाव लड़ेंगे।

लेकिन केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक के बेटे सिद्धेश नाइक, जो कथित तौर पर कुम्भरजुआ से टिकट मांग रहे थे, को सूची में जगह नहीं मिली। राज्य की पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक पांडुरंग मडकाइकर की पत्नी सुश्री जैनिता इस निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी।

पार्टी ने 34 उम्मीदवारों की पहली सूची कुछ दिन पहले जारी की थी। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को टिकट नहीं दिया था। उत्पल पर्रिकर ने बाद में भाजपा छोड़ दी और घोषणा की कि वह पणजी से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। दूसरी सूची में एंटोनियो फर्नांडीस का भी नाम शामिल है, जो अपनी वर्तमान सेंट क्रूज सीट से चुनाव लड़ेंगे।

वहीं, मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए जोसेफ सिकेरा को कलंगुट से मैदान में उतारा गया है। एंटोनियो बारबोसा कर्टोरिम से चुनाव लड़ेंगे जबकि नारायण नाइक कोरटालिम से उम्मीदवार होंगे। कोरटालिम से भाजपा की मौजूदा विधायक अलीना सलदान्हा ने हाल में पार्टी छोड़ दी और आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गईं।

Web Title: Goa Assembly Election 2022 No Ticket Union Minister Shripad Naik's Son BJP 2nd List Goa Polls see

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे