लाइव न्यूज़ :

गोवाः NSUI का दावा-10वीं कक्षा की राजनीति विज्ञान की किताब से नेहरू को हटाया, सावरकर को दी जगह 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 26, 2018 22:50 IST

एनएसयूआई का कहना है कि अगर जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को नहीं लगाया गया तो वे विरोध करने के लिए सड़कों का रास्ता चुनेंगे।

Open in App

पणजी, 26 जुलाईः गोवा में नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) ने आरोप लगाया है कि 10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताब में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर की जगह विनायक दामोदर सावरकर की तस्वीर लगा दी गई है। इस मामले पर एनएसयूआई का कहना है कि अगर जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को नहीं लगाया गया तो वे विरोध करने के लिए सड़कों का रास्ता चुनेंगे।

तस्वीर को बदले जाने के मामले में गोवा में एनएसयूआई के मुखिया अहराज मुल्ला ने कहा, '10वीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की किताब में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर की जगह विनायक दामोदर सावरकर की तस्वीर लगा दी गई है। बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) हमार दिमाग में आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयं सेवक) की विचारधारा भरना चाहती है

उन्होंने आगे कहा कि कल, 'वे महात्मा गांधी की तस्वीरों को भी हटा देंगे और सवाल पूछेंगे कि कांग्रेस ने पिछले 60 सालों में क्या किया। हम गोवा के मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे, लेकिन अगर उन्होंने भी आरएसएस की विचारधार को फॉलो किया और जवाहलाल नेहरू की तस्वीर को दोबारा नहीं लगाया तो फिर हम सड़को पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।'बताया गया है कि गोवा में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों के पाठ्यक्रम में शामिल 'भारत और समकालीन विश्व भाग-2 (लोकतांत्रिक राजनीति)' शीर्षक वाली पुस्तक इतिहास और राजनीति विज्ञान की पुस्तक है। पिछले अकादमिक वर्ष में पाठ्यक्रम का हिस्सा रही पुस्तक के नए संस्करण में 68वें पृष्ठ पर 1935 में महाराष्ट्र के वर्धा स्थित सेवाग्राम आश्रम में नेहरू, महात्मा गांधी और मौलाना आजाद की तस्वीर छपी थी।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :गोवाआरएसएसजवाहरलाल नेहरूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी