लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस अपडेट दो

By भाषा | Updated: January 19, 2021 17:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी मंगलवार को ‘भाषा’ से कोरोना वायरस से जुड़े समाचार इस प्रकार हैं :

दि54 वायरस टीकाकरण मामले

कोविड-19 का टीका लगवाने वाले लोगों की संख्या उपचाराधीन मरीजों की संख्या से दोगुने से अधिक: सरकार

नयी दिल्ली, देश में अब तक 4,54,049 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया है, जो कोरोना वायरस संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या की तुलना में दोगुना से भी अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वि22 वायरस डब्ल्यूएचओ पैनल चीन

चीन, डब्ल्यूएचओ को कोरोना वायरस का प्रसार रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए थी: पैनल

जिनेवा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा मान्यता प्राप्त विशेषज्ञों के एक पैनल ने कोरोना वायरस महामारी को शुरुआत में रोकने के लिए त्वरित कदम नहीं उठाने को लेकर चीन और अन्य देशों की निंदा की तथा इसे वैश्विक महामारी घोषित करने में देरी को लेकर संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी पर भी सवाल उठाए।

प्रादे78 उप्र कोरोना वायरस

उत्‍तर प्रदेश में कोविड-19 से चार और मौत, 376 नये मरीज मिले

लखनऊ, उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और मरीज़ों की मौत हो गई जबकि 376 नये मरीज पाये गये हैं। राज्‍य में अब कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 8,584 पहुंच गया है और कुल संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 5,97,238 हो गई है।

प्रादे73 वायरस लक्षद्वीप

लक्षद्वीप में कोविड-19 के मामले बढ़े

कोच्चि, करीब एक साल पहले देश में महामारी का प्रकोप उभरने के बाद से अब तक इस घातक वायरस के हमले से अछूते रहे लक्षद्वीप में कोविड-19 मामलों की संख्या अब 14 हो गई है।

प्रादे69 ओडिशा वायरस मामले

ओडिशा में कोविड-19 के 122 नए मामले, एक और मरीज की मौत

भुवनेश्वर, ओडिशा में 122 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने से मंगलवार को कोविड​​-19 के कुल मामले बढ़कर 3,33,566 हो गए, जबकि एक मरीज की मौत हो जाने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 1,902 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रादे45 पुडुचेरी वायरस मामले

पुडुचेरी में कोविड-19 के 37 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 38,706 हुई

पुडुचेरी, पुडुचेरी में मंगलवार को कोविड-19 के 37 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38,706 हो गई।

प्रादे55 महाराष्ट्र टीकाकरण

मुंबई, पुणे में दो दिन के अंतराल के बाद फिर शुरू हुआ टीकाकरण अभियान

मुंबई, मुंबई और पुणे में कोविड-19 टीकाकरण मुहिम दो दिन के अंतराल के बाद मंगलवार की सुबह फिर से शुरू हुई, लेकिन पहले दिन की तरह इन शहरों में टीका लगवाने के लिए लाभार्थियों की भीड़ नहीं दिखी।

प्रादे50 अंडमान वायरस मामले

अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के पांच नए मामले सामने आए

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 के पांच और नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,988 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वि17 पाक वायरस टीका

पाकिस्तान ने चीन के कोविड-19 टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी

इस्लामाबाद, पाकिस्तान के अधिकारियों ने चीनी कंपनी सिनोफार्म के कोविड-19 टीके के देश में आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग