बरेली में खेत में मिला लड़की का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

By भाषा | Published: June 13, 2021 03:45 PM2021-06-13T15:45:17+5:302021-06-13T15:45:17+5:30

Girl's body found in a field in Bareilly, fear of murder after rape | बरेली में खेत में मिला लड़की का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

बरेली में खेत में मिला लड़की का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

बरेली(उप्र),13जून बरेली के थाना शाही क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया है। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है।

बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने रविवार को बताया कि शाही थाना क्षेत्र की 11 वर्षीय लड़की शनिवार सुबह आठ बजे के करीब साइकिल से अपने खेत में फसल देखने गई थी। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को घर से लगभग 800 मीटर दूर गन्ने के खेत के बाहर लड़की की साइकिल व कपड़े पड़े मिले और खेत में उसका शव मिला। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने गांव के ही छह लोगों को शनिवार देर रात हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ जारी है। लड़की के परिजनों ने बताया कि लड़की कक्षा छह में पढ़ती थी और पिता की मौत हो जाने के कारण वह अक्सर अपने खेत में फसल देखने जाया करती थी। शनिवार सुबह भी वह खेत के लिए निकली थी लेकिन दोपहर तक नहीं लौटने पर उसकी मां ने उसकी खोजबीन शुरू की और घर वालों ने पुलिस को भी जानकारी दी।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने आशंका ज़ाहिर की कि किसी परिचित ने इस वारदात को अंजाम दिया और ,पहचान छिपाने के लिए छात्रा का कत्ल कर दिया।

एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Girl's body found in a field in Bareilly, fear of murder after rape

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे