लाइव न्यूज़ :

बच्ची दुष्कर्म मामला : पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से खाली कराई एक तरफ की सड़क

By भाषा | Updated: August 5, 2021 18:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच अगस्त पुलिस ने दक्षिण पश्चिमी दिल्ली के ओल्ड नांगल गांव में नौ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर लोगों से एक तरफ की सड़क को खाली करा लिया। इस संबंध में सेना ने दिल्ली कैंट इलाके में सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए पुलिस को सड़क मार्ग खाली कराने के लिए कहा था। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सेना ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को एक नोटिस जारी किया था, जिसकी एक प्रति दिल्ली पुलिस को भी दी गयी थी। सेना ने अपने नोटिस में कहा था कि सुरक्षा संबंधी किसी भी प्रकार के खतरे से बचने के लिए प्रदर्शनकारियों को सैन्य इकाइयों अथवा प्रतिष्ठानों के पास से हटा दिया जाए।

नौ वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी, उसके माता-पिता का आरोप है कि बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गयी और श्मशान घाट के एक पंडित ने बलपूर्वक उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया था।

बच्ची के माता-पिता सैकड़ों स्थानीय लोगों के साथ ओल्ड नांगल गांव इलाके में सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन कर दोषियों को मृत्यु दंड दिए जाने की मांग कर रहे हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बुधवार शाम को प्रदर्शनकारियों से एक तरफ की सड़क खाली करा ली गयी थी। सड़क के दूसरे हिस्से को भी खाली कराने की कोशिश की जा रही है। सेना ने पुलिस को भेजे अपने पत्र में कहा है कि आगामी स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए विरोध प्रदर्शन से कोई अप्रिय घटना अथवा सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पीड़ित बच्ची के परिवार से मुलाकात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो