लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में रहस्यमय परिस्थितियों में बच्ची लापता

By भाषा | Updated: March 9, 2021 14:39 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उप्र), नौ मार्च फिरोजाबाद जनपद के नगला सेंदलाल गांव में मंगलवार सुबह घर से बाहर निकली छह वर्षीय बच्ची रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई।

परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन जब बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस बीच बालिका के मकान पर एक पोस्टर लगा हुआ दिखा जिसमें बालिका की बहन से शादी का प्रस्ताव नहीं मानने पर उसके अपहरण की धमकी दी गई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद बलदेव सिंह ने परिजनों से बातचीत कर घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया, ‘‘छह वर्षीय बालिका मंगलवार सुबह अपने घर से बाहर निकली थी, तभी वह लापता हो गई। पोस्टर के बारे में पुलिस तहकीकात में जुटी है।’’

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके अनुसार शादीशुदा पवन नाम का युवक बालिका की बहन से शादी करना चाहता है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू कर दी है।

पोस्टर लिखने वाले और लगाने वाले व्यक्ति के बारे में भी पुलिस पड़ताल कर रही है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र