लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप राज्यपाल जीसी मुर्मू को नया CAG नियुक्त किया गया, शनिवार को लेंगे शपथ

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 6, 2020 23:08 IST

Girish Chandra Murmu appointed as CAG: गुजरात कैडर के 60 वर्षीय पूर्व आईएएस अधिकारी जीसी मुर्मू ने पिछले साल 29 अक्टूबर को  केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के प्रथम एलजी के रूप में कार्यभार संभाला था और 5 अगस्त 2020 को अपना इस्तीफा सौंपा।

Open in App
ठळक मुद्देजीसी मुर्मू के इस्तीफे के बाद आज (6 अगस्त) को जम्मू कश्मीर के भावी उप राज्यपाल के तौर पर मनोज सिन्हा का नाम सामने आया है। जम्मू और कश्मीर का उप राज्यपाल बनने के पहले जीसी मुर्मू वित्त विभाग में व्यय विभाग के सचिव थे। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) जीसी मुर्मू ने बुधवार (5 अगस्त) को अपने पद से इस्तीफा दिया था।

नई दिल्ली: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के पूर्व उप राज्यपाल (एलजी) गिरीश चंद्र मुर्मू (Girish Chandra Murmu) को भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) नियुक्त किया गया है। वित्त मंत्रालय ने अधिकारिक तौर पर इसकी सूचना दी है। जीसी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में शनिवार (8 अगस्त) को शपथ लेंगे। जीसी मुर्मू राजीव महर्षि की जगह लेंगे। राजीव महर्षि को वर्ष 2017 में CAG नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल तीन साल का रहा। 

जीसी मुर्मू ने बुधवार (5 अगस्त) को ही  जम्मू कश्मीर के पूर्व उप राज्यपाल (एलजी) के पद से इस्तीफा दिया था।  मुर्मू का इस्तीफा ऐसे दिन आया था, जब (पूर्ववर्ती राज्य) जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त किए जाने का एक वर्ष पूरा हुआ है।

नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी अफसरों में होती है जीसी मुर्मू की गिनती

जीसी मुर्मू की गिनती नरेंद्र मोदी के बेहद करीबी अफसरों में होती है। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब मुर्मू ने उनके प्रधान सचिव के रूप में सेवाएं दी थीं। वह उप राज्यपाल के पद पर नियुक्ति के समय वित्त मंत्रालय में सचिव थे।

गुजरात कैडर के 60 वर्षीय पूर्व आईएएस अधिकारी जीसी मुर्मू ने पिछले साल 29 अक्टूबर को  केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के प्रथम एलजी के रूप में कार्यभार संभाला था। 1985 बैच के आईएएस अधिकारी मुर्मू ने इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि उन्हें केंद्र में कोई पद मिलने वाला था।  

मनोज सिन्हा होंगे जम्मू कश्मीर के भावी उप राज्यपाल, शुक्रवार को ले सकते हैं शपथ

जीसी मुर्मू के इस्तीफे के बाद आज (6 अगस्त) को जम्मू कश्मीर के भावी उप राज्यपाल के मनोज सिन्हा गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव बीवी आर सुब्रमण्यम और पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने हवाई अड्डे पर सिन्हा का स्वागत किया। अधिकारियों ने कहा कि हवाई अड्डे से सिन्हा सीधे राज भवन गए। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के दूसरे उप राज्यपाल के रूप में सिन्हा शुक्रवार को शपथ ले सकते हैं।

टॅग्स :गिरीश चंद्र मुर्मूजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो