लाइव न्यूज़ :

गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर में करेंगे अलग पार्टी लॉन्च? कहा- 'ऐसा कोई इरादा नहीं लेकिन राजनीति में....'

By विनीत कुमार | Updated: December 5, 2021 09:51 IST

गुलाम नबी आजाद के सियासी भविष्य को लेकर जारी अटकलों के बीच उन्होंने कहा कि नई पार्टी शुरू करने का कोई इरादा नहीं है। साथ ही वह ये कहना भी नहीं भूले कि राजनीति में कल क्या होगा, ये कोई नहीं जानता है।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में गुलाम नबी आजाद की बढ़ी सक्रियता के बाद लग रही हैं अटकलें।आजाद ने कहा- नई पार्टी शुरू करने का इरादा नहीं पर राजनीति में आगे क्या होगा ये कोई नहीं जानता है।गुलाम नबी आजाद ने साथ ही कहा कि कांग्रेस में आज आलोचना की जगह नहीं रह गई है।

श्रीनगर: कांग्रेस के जी-23 गुट में शामिल और मौजूदा कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर कई बार सवाल उठा चुके गुलाम नबी आजाद ने कहा है कि उनका जम्मू-कश्मीर में कोई नई पार्टी शुरू करने का इरादा नहीं है। साथ ही वे ये कहने से भी नहीं चूके कि राजनीति में आगे क्या हो सकता है, इस बारे में कोई नहीं जानता है।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्य सभा सांसद गुलाम नबी आजाद को लेकर हाल में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। आजाद ने जिस तरह जम्मू-कश्मीर में कई बैठकें की और अलग-अलग लोगों से मिले, उसके बाद से नई पार्टी लॉन्च करने को अटकलें जारी हैं। 

ये भी कहा जा रहा है कि कांग्रेस में उनके 20 विश्वसनीय इस्तीफा दे सकते हैं। बहरहाल, आजाद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मौजूदा रैलियां उन राजनीतिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के लिए हैं जो राज्य का दर्जा और विशेष दर्जा छीन लिए जाने के बाद रूक गई थीं।

'कांग्रेस में आज आलोचना की जगह नहीं'

पिछले चार दशकों से कांग्रेस में कई प्रमुख पदों पर रहे आजाद ने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय के विपरीत आज पार्टी में आलोचना के लिए कोई जगह नहीं है।

एनडीटीवी के अनुसार एक रैली को संबोधित करने के बाद आजाद ने टीवी चैनल से कहा, 'कोई भी नेतृत्व को चुनौती नहीं दे रहा है। संभवत: इंदिरा गांधी और राजीव जी ने मुझे सवाल करने के लिए बहुत अधिक स्वतंत्रता दी थी जब चीजें गलत हो रही थीं। वे आलोचना से कभी असहज नहीं होते थे। वे इसे गलत नजर के तौर पर नहीं देखते थे। आज नेतृत्व को यह ठीक नहीं लगता है।'

गुलाम नबी आजाद ने यह भी कहा कि वह राजनीति को छोड़ना चाहते थे पर 'लाखों समर्थकों' के लिए उन्होंने इसे जारी रखने का फैसला किया।

कांग्रेस में इस्तीफे और अपनी बैठकों में जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर की अनुपस्थिति पर आजाद ने कहा कि शायद वह उनकी स्पीड और स्टैमीना से मेल नहीं खाते हैं।

टॅग्स :गुलाम नबी आजादकांग्रेसइंदिरा गाँधीजम्मू कश्मीरराजीव गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव