लाइव न्यूज़ :

Article 370: शाह के संकल्प पर भड़के गुलाम नबी आजाद, बोले- मोदी सरकार ने आज संविधान की हत्या कर दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 12:17 IST

जम्मू कश्मीर को विशेषाधिकार देने वाले आर्टिकल 370 समाप्त करने के अमित शाह के संकल्प पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी ने संविधान की हत्या कर दी है।

Open in App

जम्मू कश्मीर को विशेषाधिकार देने वाले आर्टिकल 370 समाप्त करने के अमित शाह के संकल्प पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी ने संविधान की हत्या कर दी है। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में सोमवार को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का संकल्प पेश किया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन का संकल्प भी पेश किया है। अमित शाह के ऐलान के बाद विपक्ष ने सदन में काफी हंगामा कर रहा है।

गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में कहा, 'हम संविधान के साथ खड़े हैं। हम हिंदुस्तान के संविधान की रक्षा के लिए जान की बाज़ी लगा देंगे लेकिन आज बीजेपी ने संविधान की हत्या की है। उन्होंने कहा कि हम दो तीन सांसदों (पीडीपी के मीर फैय्याज और नाजिर अहमद) के संविधान फाड़ने के एक्ट की कड़ी निंदा भी करते हैं।'

बिल पेश करते हुए शाह ने कहा, 'जिस दिन से राष्ट्रपति द्वारा इस गैजेट नोटिफिकेशन को स्वीकार किया जाएगा, उस दिन से संविधान के अनुच्छेद 370 (1) के अलावा और कोई भी खंड लागू नहीं होंगे।' शाह ने आगे कहा, 'हम जो चारों संकल्प और बिल लेकर आए हैं, वह कश्मीर मुद्दे पर ही है। संकल्प प्रस्तुत करता हूं। अनुच्छेद 370 (1) के अलावा सभी खंड राष्ट्रपति के अनुमोदन के अलावा खत्म होंगे।' अमित शाह ने कहा, 'संविधान में अनुच्छेद 370 अस्थाई थी, इसका मतलब ही यह था कि इसे किसी न किसी दिन हटाया जाना था लेकिन अभी तक किसी में राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं थी, लोग वोट बैंक की राजनीति करते थे लेकिन हमें वोट बैंक की परवाह नहीं है।' 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०गुलाम नबी आजादअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह