लाइव न्यूज़ :

गाजीपुरः मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों को कार ने रौंदा, तीन की मौके पर मौत, 2 घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2022 12:17 IST

वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन होने के चलते प्रतिदिन भोर में लोग इस पर टहलते हैं। गुरुवार की भोर हाइवे पर वाराणसी की ओर जा रही तेज गति कार अनियंत्रित होकर टहलते लोगों की ओर पहुंच गई। तीन लोगों को कार ने रौंद दिया, जिससे दो लोग सड़क पर जा गिरे जबकि एक विनोद कार के बोनट में फंस गए।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में मिठ्ठापारा गांव निवासी अच्छेलाल यादव, विनोद यादव और दिवाकर की मौत हो गई। वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन होने के चलते प्रतिदिन भोर में लोग इस पर टहलते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।

गाजीपुरः उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक कार ने सड़क पर टलह रहे लोगों को रौंद दिया जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग अनियंत्रित कार की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, वाराणसी-मऊ हाईवे पर गुरुवार भोर में तेज रफ्तार कार ने सडक पर टहलते लोगों को रौंद दिया। हादसे में मिठ्ठापारा गांव निवासी अच्छेलाल यादव, विनोद यादव और दिवाकर की मौत हो गई। वहीं दो लोग मामूली चोटिल होकर बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया।

गौरतलब है कि वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन होने के चलते प्रतिदिन भोर में लोग इस पर टहलते हैं। गुरुवार की भोर हाइवे पर वाराणसी की ओर जा रही तेज गति कार अनियंत्रित होकर टहलते लोगों की ओर पहुंच गई। तीन लोगों को कार ने रौंद दिया, जिससे दो लोग सड़क पर जा गिरे जबकि एक विनोद कार के बोनट में फंस गए। इसके बाद कार दाहिने तरफ डिवाइडर से टकराकर रुक गई। गंभीर चोट आने से मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।

टॅग्स :गाजीपुरसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMadhepura Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की हुई मौत; परिवारों में पसरा मातम

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण