लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद: उगाही करने के आरोप में हेडकांस्टेबल और होम गार्ड का जवान निलंबित

By भाषा | Updated: September 5, 2021 22:03 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में प्रेमी जोड़े का कथित तौर पर वीडियो क्लिप बनाकर उगाही की कोशिश करने के आरोप में राज्य पुलिस के एक हेडकांस्टेबल और होम गार्ड के एक जवान को निलंबित किया गया है। अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी यह घटना गाजियाबाद शहर के विजयनगर इलाके की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि आरोप है कि कार में बैठे प्रेमी युगल का वीडियो क्लिप बनाकर आरोपियों ने उसे लड़की के माता-पिता को दिखाने की धमकी दी और उगाही करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर मामले की जांच की गई जिसमें हेडकांस्टेबल बृज मोहन और होम गार्ड जवान विपिन कुमार को दोषी पाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अक्सर प्रेमी जोड़े ऐसी कोई घटना होने पर प्रतिष्ठा बचाने के इरादे से शिकायत दर्ज नहीं कराते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की इस तरह की हरकत बर्दाशत नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि हेडकांस्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है और होम गार्ड के जिला कमांडेंट को भी विपिन कुमार के खिलाफ विभागीय जांच करने के लिए पत्र भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए