लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद: मॉर्निंग वॉक पर निकले BJP विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या

By अनुराग आनंद | Updated: October 9, 2020 09:17 IST

फिलहाल गाजियाबाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनरेश त्यागी 58 साल के थे। आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।मॉर्निंग वॉक करते हुए त्यागी घर से कुछ दूर चले ही थे कि इस बीच स्कूटी सवार दो बदमाशों ने कनपटी में गोली मार दी।

नई दिल्ली: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा विधायक के रिश्तेदार को स्कूटी सवार बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। मिल रही जानकारी के मुताबिक, मौके पर शख्स की गोली लगने से मौत हो गई। 

इंडिया टुडे के मुताबिक, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिल रही जानकारी के मुताबिक, फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

मृतक शख्स मुरादनगर विधानसभा से बीजेपी विधायक अजीत पाल त्यागी का रिश्तेदार बताया जा रहा है। नरेश त्यागी 58 साल के थे। आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। जब बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया।

बता दें कि जैसे ही मॉर्निंग वॉक करते हुए त्यागी घर से कुछ दूर चले ही थे कि इस बीच स्कूटी सवार दो बदमाशों ने कनपटी में गोली मार दी। गोली लगने से नरेश त्यागी की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक बीजेपी विधायक अजीत पाल त्यागी का मामा बताया जा रहा है। घटना के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की बैरिकेडिंग कर जांच-पड़ताल की। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए चार टीमें गठित की हैं। परिजनों के मुताबिक, नरेश त्यागी सरकारी ठेकेदार थे।

टॅग्स :गाज़ियाबादहत्याकांडभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?