लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिशः बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहे युवक को सड़क पर खुले तार से लगा करंट, मौत

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 26, 2018 15:56 IST

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से भारी बारिश जारी है। बारिश से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारियों की पोल-खोल दी है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 जुलाईः दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से जारी भारी बारिश ने तबाही मचानी शुरू कर दी है। इसमें काफी योगदान बारिश से पहले पहले प्रशासन की अधूरी तैयारियों का भी है। गुरुवार को गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में प्रशासन की लापरवाही ने एक शख्स की जान ले ली। शिप्रा सनसिटी इलाके में सरोज कांडा (34 साल) नाम का युवक अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक रास्ते में बिजली का खुला तार पड़ा था जिससे सरोज के पैर में जोर का झटका लगा और उसकी मौत हो गई। इस हादसे ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल उठाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि अगर सीवर और बिजली के तारों की मेंटिनेंस का काम समय रहते पूरा कर लिया जाता तो कुछ जानें बच सकती थी।

इससे पहले गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके में बारिश के कारण सड़क धंस गई थी जिसके चलते 50 फीट का गड्ढा हो गया। वहां से गुजरने वाले लोग बीच सड़क पर झरने जैसा हाल देखकर दंग रह गए। अधिक पढेंः- तेज बारिश का गाजियाबाद में दिखा डरावना असर, वसुंधरा के पास 30 से 50 फीट अंदर घुसी सड़क

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के चलते जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। चौराहों, बस्तियों, कालोनियों, और सड़कों जहां भी नजर दौड़ाएं सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। वहीं बारिश की वजह से सड़कों पर जगह-जगह जाम लगा हुआ है। इसके चलते ऑफिस जाने वालों को परेशानी हो रही है। अधिक पढेंः- दिल्ली-NCR में भारी बारिश, सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार और देश के कई इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके चलते तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की कई है।  27 जुलाई के बाद मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से तेज बारिश होने की उम्मीद है। भारी बारिश के चलते कई इलाकों में सड़कों पर अब भी घुटनों तक पानी भर हुआ है। जिसके चलते सड़क मार्गों पर यातायात जमकर प्रभावित हो रहा है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :मानसूनमौसमगाज़ियाबाददिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

भारतNoida International Airport: सिर्फ एक रनवे नहीं, गेम चेंजर है जेवर एयरपोर्ट; जानिए 10 बड़ी बातें

पूजा पाठRam Navami 2026: बिड़ला मंदिर से छतरपुर तक, दिल्ली-NCR में राम नवमी को होंगे भव्य आयोजन

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील