लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का टीका लगवाएं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जीतें: महाराष्ट्र नगर निकाय ने नागरिकों से कहा

By भाषा | Updated: December 2, 2021 09:54 IST

Open in App

हिंगोली, दो दिसंबर महाराष्ट्र के हिंगोली नगर परिषद ने लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से एक योजना शुरू की है, जिसके तहत टीके की खुराक लेने वाले लोगों को एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन जैसे पुरुस्कार जीतने का अवसर दिया जाएगा। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राज्य में चंद्रपुर नगर इकाई ने भी इस महीने की शुरुआत में लोगों को टीका लगवाने हेतु प्रेरित करने के लिए इसी तरह का कदम उठाया था। एक अधिकारी ने बताया कि हिंगोली जिले में अब तक टीके के पात्र लोगों में से 73 फीसदी ने पहली खुराक ली है और 56 फीसदी ने दोनों खुराक ली है।

नगर परिषद में कोविड-19 संबंधी ड्यूटी पर तैनात प्रोजेक्ट अधिकारी पंडित म्हास्के ने बताया कि कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर हिंगोली के जिलाधिकारी जिंतेंद्र पापल्कर ने बुधवार को आपात बैठक बुलाई थी और जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया था।

उन्होंने बताया कि नगर परिषद के प्रमुख अधिकारी डॉक्टर अजय कुरवाडे ने दो दिसंबर से 24 दिसंबर के बीच टीके की खुराक लेने वाले लोगों के लिए 27 दिसंबर को लकी ड्रॉ आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें प्रथम पुरस्कार जीतने वाले को एलईडी टीवी दिया जाएगा। इसके बाद वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, मिक्सर ग्राइंडर और पांच अन्य पुरस्कार हैं। जिले में अब तक संक्रमण के 16,059 मामले सामने आए हैं और 395 लोगों की मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों का शुरू होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो