लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में 1.37 करोड़ घरों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन देगी गहलोत सरकार, विधानसभा चुनावों से पहले बड़ा दांव

By शिवेंद्र राय | Updated: February 3, 2023 10:51 IST

साल 2018 के चुनावों में कांग्रेस ने पांच साल बाद सत्ता में वापसी की थी और अशोक गहलोत राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। अब पिछले पैटर्न को तोड़ने और नया इतिहास बनाने के लिए गहलोत सरकार पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे1.37 करोड़ घरों की महिला मुखिया को स्मार्टफोन देने की तैयारी में गहलोत सरकारशिक्षा मंत्री बी डी कल्ला ने राज्य की विधानसभा में दी जानकारीचिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत दिए जाएंगे स्मार्टफोन

जयपुर: इस साल के अंत तक राजस्थान में विधानसभा के चुनाव होने हैं। सभी राजनीतिक दलों ने चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने एक बड़ी घोषणा की है। राजस्थान विधानसभा में राज्य के शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला ने बताया कि सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकृत 1 करोड़ 37 लाख घरों की महिला मुखिया को स्मार्ट फोन देने के लिए बजटीय प्रावधान किया गया है।

तीन साल के लिए इंटरनेट कनेक्शन वाले स्मार्ट फोन चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकृत परिवारों की महिला मुखिया को मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के तहत दिए जाएंगे। राजस्थान के शिक्षामंत्री ने ये भी बताया कि इस वर्ष 30 जनवरी तक राज्य में 1.37 करोड़ से अधिक परिवार चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकृत हैं। योजना के तहत दिए जाने वाले मोबाइल में दो सिम स्लॉट होंगे जिसमें से एक स्लॉट में पहले से ही सिम एक्टिवेट रहेगी।

बता दें कि राजस्तान के बीते तीन दशकों के राजनीतिक इतिहास को देखें तो हर पांच साल पर सत्ता बदल जाती है। साल 2018 के चुनावों में कांग्रेस ने पांच साल बाद सत्ता में वापसी की थी और अशोक गहलोत एक बार फिर राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। अब पिछले पैटर्न को तोड़ने और नया इतिहास बनाने के लिए गहलोत सरकार पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है और कई तरह की योजनाएं लॉन्च कर रही है।

कांग्रेस के लिए जुलाई और अगस्त 2020 में सचिन पायलट की बगावत के बाद मुश्किलें बढ़ गई थीं। हालांकि पायलट अभी कांग्रेस में ही हैं लेकिन अगर मुख्यमंत्री का चेहरा एक बार फिर से गहलोत को बनाया गया तो सचिन पायलट का रूख देखने वाला होगा। राजस्थान में इस बार आम आदमी पार्टी ने भी सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। माना जा रहा है कि इस बार के चुनाव भाजपा-कांग्रेस और आप के बीच त्रिकोणिय हो सकते हैं। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतBJPसचिन पायलटकांग्रेसआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?