लाइव न्यूज़ :

राजस्थान की सभी लोकसभा सीटें हारने पर गहलोत और सचिन पायलट तलब, राहुल के आवास पर मिलीं प्रियंका

By भाषा | Updated: May 29, 2019 00:43 IST

राहुल गांधी ने 25 मई को हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में लोकसभा चुनाव में राजस्थान और मध्य प्रदेश में पार्टी के सफाये को लेकर विशेष रूप से नाराजगी जताई थी।

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) लोकसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस के सफाए को लेकर राज्य सरकार के कुछ मंत्रियों की ओर से जवाबदेही तय करने की मांग की पृष्ठभूमि में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने मंगलवार को राहुल गांधी के आवास पर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। सूत्रों का कहना है कि गहलोत और पायलट अलग अलग समय पर राहुल गांधी के आवास पर गए और प्रियंका से मुलाकात की। सूत्रों ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री राहुल गांधी के आवास जरूर गए थे, लेकिन दोनों की कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात नहीं हुई। दोनों की प्रियंका के साथ मुलाकात हुई। इस बीच, गहलोत मंगलवार शाम ही जयपुर पहुंच गए। कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि बुधवार को जयपुर में राजस्थान कांग्रेस की कार्यकारिणी में बैठक भी हो सकती है जिसमें राज्य में कांग्रेस की करारी हार पर मुख्य रूप से चर्चा होगी। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 25 मई को हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में लोकसभा चुनाव में राजस्थान और मध्य प्रदेश में पार्टी के सफाये को लेकर विशेष रूप से नाराजगी जताई थी। । सूत्रों के हवाले से आई खबरों के मुताबिक, सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी ने गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम सहित कुछ बड़े क्षेत्रीय नेताओं का उल्लेख करते हुए कहा था कि इन नेताओं ने बेटों-रिश्तेदारों को टिकट दिलाने के लिए जिद की और उन्हीं को चुनाव जिताने में लगे रहे और दूसरे स्थानों पर ध्यान नहीं दिया। इसी बैठक में हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि सीडब्ल्यूसी ने प्रस्ताव पारित कर इसे सर्वसम्मति से खारिज कर दिया और पार्टी में आमूलचूल बदलाव के लिए उन्हें अधिकृत किया। भाषा हक हक नरेश नरेश

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीप्रियंका गांधीसचिन पायलटअशोक गहलोतराजस्थान लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’