लाइव न्यूज़ :

गौरी लंकेश हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी पर केसीओसीए की धाराएं बहाल कीं, हाईकोर्ट का आदेश रद्द किया

By विशाल कुमार | Updated: October 21, 2021 12:11 IST

पत्रकार गौरी लंकेश की बहन कविता लंकेश की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सीटी रविकुमार की पीठ ने मोहन नायक पर से कर्नाटक संगठित अपराध नियंत्रण कानून के आरोपों को रद्द करने के कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया.

Open in App
ठळक मुद्देगौरी लंकेश की पांच सितंबर 2017 को उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.शीर्ष अदालत ने केसीओसीए के आरोपों को रद्द करने के कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया.

नई दिल्ली:सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर, 2017 के मलंकेश हत्याकांड मामले में गुरुवार को आरोपी मोहन नायक के खिलाफ कर्नाटक संगठित अपराध नियंत्रण कानून (केसीओसीए) के प्रावधानों के तहत आरोपों को दोबारा जोड़ दिया है.

पत्रकार गौरी लंकेश की बहन कविता लंकेश की याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और जस्टिस सीटी रविकुमार की पीठ ने मोहन नायक पर से केसीओसीए के आरोपों को रद्द करने के कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया.

बीते 21 सितंबर को शीर्ष अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था.

तब पीठ ने मौखिक रूप से कहा था कि हम अस्थायी रूप से संकेत दे रहे हैं कि हम आदेश के अंतिम भाग को रद्द करने के इच्छुक हैं. पूर्व अनुमति पर भले ही हम उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निष्कर्ष को बरकरार रखें, आप उस गिरोह के सदस्य हैं या नहीं, और सामग्री का मिलान करने के बाद आरोपपत्र पेश करने के लिए संबंध में कोई भी तथ्य, जांच एजेंसी को जांच करने से नहीं रोकता है.

याचिका में इस साल 22 अप्रैल को हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है जिसमें आरोपी मोहन नायक के खिलाफ जांच के लिए केसीओसीए के प्रावधान का इस्तेमाल करने के पुलिस प्राधिकार के 14 अगस्त 2018 के आदेश को रद्द कर दिया गया था.

कविता लंकेश के वकील ने दलील दी थी कि हाईकोर्ट ने इस निष्कर्ष पर पहुंचने में गलती की है कि केसीओसीए आरोपी के खिलाफ लागू नहीं होता.

लंकेश की पांच सितंबर 2017 की रात बेंगलुरु के राजराजेश्वरी नगर में उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

टॅग्स :गौरी लंकेशसुप्रीम कोर्टKarnataka High Court
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

भारतCJI सूर्यकांत ने अपने बेरोज़गार युवाओं की तुलना 'कॉकरोच' से करने वाले बयान पर दी सफाई

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज