लाइव न्यूज़ :

पहली पत्नी के रहते क्या दूसरी पत्नी भी पेंशन की हकदार है? गुवाहाटी हाई कोर्ट ने दिया फैसला, जानिए

By विनीत कुमार | Updated: June 6, 2022 11:22 IST

गुवाहाटी हाई कोर्ट ने कहा है कि पहली पत्नी के रहते दूसरी पत्नी सरकारी पेंशन पाने का अधिकार नहीं रखती है। एक मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ये फैसला दिया।

Open in App

गुवाहाटी: सरकारी कर्मचारी के पेशन को लेकर एक मुद्दे पर गुवाहाटी हाई कोर्ट ने अहम फैसला दिया है। गुवाहाटी हाई कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा है कि पहली पत्नी के रहते किसी सरकारी कर्मचारी की दूसरी पत्नी पेंशन की हकदार नहीं है। कोर्ट ने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि हिंदू विवाह अधिनियम में दो बार विवाह की मान्यता नहीं है।

हाल में अपने एक फैसले में जस्टिस संजय कुमार मेधी की पीठ ने प्रतिमा डेका द्वारा दायर एक याचिका को खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। प्रतिमा डेका ने बीरेन डेका की पत्नी होने का दावा करते हुए पारिवारिक पेंशन की मांग की थी। बीरेन डेका सिंचाई विभाग के कर्मचारी थे और 2016 में उनकी मृत्यु हो गई थी। पीड़ित याचिकाकर्ता ने पति की मृत्यु के बाद पारिवारिक पेंशन का भुगतान नहीं होने को लेकर 2019 में हाई कोर्ट का रुख किया था। हालांकि, उनके दावे का बीरेन की पहली पत्नी गोलापी डेका ने विरोध किया था।

अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए देखा कि दोनों पक्ष हिंदू धर्म से हैं और हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार इसमें दो विवाह की कोई अवधारणा नहीं है और यह भारतीय दंड संहिता के तहत एक अपराध है और तलाक का आधार भी है। ऐसे में अदालत के पास यह कहते हुए याचिका खारिज करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था कि पहली पत्नी के अस्तित्व में दूसरी पत्नी पारिवारिक पेंशन की हकदार नहीं है।

टॅग्स :Guwahati
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: पीएम मोदी ने गुवाहाटी में भारत के पहले नेचर-थीम वाले एयरपोर्ट टर्मिनल का किया उद्घाटन

भारतAssam: गुवाहाटी में कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग, 24 घंटों से ज्यादा समय से बुझाने की कोशिश, कई एजेंसियां बचाव कार्य में जुटी

बॉलीवुड चुस्कीZubeen Garg Death Case: NEIF महोत्सव के आयोजक और प्रबंधक दिल्ली में गिरफ्तार, जुबिन गर्ग मौत मामले में आरोपियों को गुवाहाटी लाया गया

बॉलीवुड चुस्कीZubin Garg Last Rites: जुबिन गर्ग के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी फैन्स की भीड़, गुवाहाटी एयरपोर्ट पर पार्थिव शरीर को देखने हजारों लोग जुटे

भारतकौन हैं न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली और न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार?, पटना-गुवाहाटी उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील