लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम में फार्मा संयंत्र में गैस रिसाव, दो लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 30, 2020 19:29 IST

मुख्यमंत्री वाईएस जगमोहन रेड्डी ने जिला कलेक्टर वी. विनय चंद से घटना की जानकारी हासिल की और बीमार लोगों के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा। सूत्रों ने बताया कि दोनों मृतक कम्पनी के वरिष्ठ कर्मचारी थे।

Open in App
ठळक मुद्दे विशाखापत्तनम में बेंजीन गैस का रिसाव होने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग बीमार हो गए। ‘सेनर लाइफ साइसेंज कम्पनी’ की एक इकाई में यह रिसाव हुआ और स्थिति अब नियंत्रण में हैं

विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम के निकट परवादा में दवा बनाने वाली एक कम्पनी में मंगलवार की सुबह बेंजीन गैस का रिसाव होने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग बीमार हो गए। अधिकारियों को कहना है कि स्थिति अब नियंत्रण में है। हालांकि संयंत्र अभी अस्थायी रूप से बंद है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ‘सेनर लाइफ साइसेंज कम्पनी’ की एक इकाई में यह रिसाव हुआ और स्थिति अब नियंत्रण में हैं और यह एक रियेक्टर तक सिमित था, उन्होंने बताया कि रिसाव उस समय हुआ जब बेंजीन गैस रियेक्टर में स्थानांतरित किया जा रहा था।

मुख्यमंत्री वाईएस जगमोहन रेड्डी ने जिला कलेक्टर वी. विनय चंद से घटना की जानकारी हासिल की और बीमार लोगों के लिए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा। सूत्रों ने बताया कि दोनों मृतक कम्पनी के वरिष्ठ कर्मचारी थे। उन्होंने बताया कि घटना में दो कर्मचारियों की जान चली गई और घायलों का इलाज गाजुवाका में एक अस्पताल में जारी है। इनमें से एक को वहां वेटिलेटर पर रखा गया है। जिला कलेक्टर वी. विनय चंद और पुलिस आयुक्त आर के. मीणा ने कम्पनी का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर ने बताया कि एहतियाती तौर पर फार्मा इकाई को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है और यह रिसाव एक इकाई में ही हुआ था। शिफ्ट इन्चार्ज और केमिस्ट सबसे पहले इसकी चपेट में आए और थोड़ी देर बाद ही बाकी कर्मचारियों को भी सांस लेने में तकलीफ होने लगी। अस्पताल ले जाते समय ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। गैस शरीर में जाने से बीमार पड़े चार लोगों का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन चंद्रबाबू ने घटना पर दुख जाहिर करते हुए पीड़ितों के परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की है।

स्थानीय विधायक ए. ए. अदीप राज ने घटनास्थल का दौरा किया और कम्पनी की ओर से हुई लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया। इससे करीब दो महीने पहले एक स्थानीय रासायनिक संयंत्र में गैस रिसाव से 11 लोगों की जान चली गयी थी और 100 से अधिक लोग बीमार हो गये थे । 

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्टशादीशुदा नेवी कर्मचारी ने की प्रेमिका की हत्या, शव के 3 टुकड़े किए, एक टुकड़ा फ्रीज़र में रखा, दूसरा बिस्तर के नीचे छिपाया और एक टुकड़े को जला दिया

क्राइम अलर्टमाता-पिता के घर गई पत्नी?, नौसेना कर्मचारी रविंद्र ने प्रेमिका मौनिका को घर बुलाया, हत्या कर शव टुकड़े-टुकड़े कर आधा फ्रिज में और आधा बोरी में पैक कर फेंका?

क्रिकेट7वीं आईडीसीए महिला टी10 राष्ट्रीय क्रिकेट चैंपियनशिपः 5 रन से विजेता, आंध्र प्रदेश ने दिल्ली को हराया

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील