लाइव न्यूज़ :

गरीब रथ एक्सप्रेस: बम होने की सूचना पर 3 घंटे तक धौलपुर स्टेशन पर रूकी रही ट्रेन, आगरा-मुरैना से बुलाए गए बम निरोधक दस्ते

By भाषा | Updated: February 21, 2023 07:39 IST

रेलवे सूत्रों की माने तो रेल प्रशासन को 139 नंबर पर सोमवार देर शाम हजरत निजामुद्वीन से चेन्नई जा रही 12612 गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के जी-2 कोच में बम होने के बारे में सूचना मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को हजरत निजामुद्वीन से चेन्नई जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर ट्रेन को धौलपुर जंक्शन स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या-दो पर आपात स्थिति में रोका गया था।ऐसे में पूरी जांच की गई और करीब तीन घंटे बाद ट्रेन फिर से रवाना हुई है।

जयपुर: हजरत निजामुद्वीन से चेन्नई जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में बम होने की सूचना पर सोमवार देर शाम हड़कंप मच गया। ट्रेन को आपात स्थिति में धौलपुर जंक्शन पर रोका गया और उच्च रेल प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा ट्रेन की गहनता से जांच की गई। सूत्रों ने बताया कि ट्रेन में बम की सूचना झूठी निकली, जिसके बाद रेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। जांच के चलते करीब तीन घंटे बाद ट्रेन को धौलपुर से रवाना किया गया। 

ट्रेन के जी-2 कोच में मिली थी बम मिलने की सूचना

रेलवे सूत्रों के अनुसार, रेल प्रशासन को 139 नंबर पर सोमवार देर शाम हजरत निजामुद्वीन से चेन्नई जा रही 12612 गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन के जी-2 कोच में बम होने के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद ट्रेन को शाम करीब छह बजकर 45 मिनट पर धौलपुर जंक्शन स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या-दो पर आपात स्थिति में रोका गया था। 

क्या बोले अधिकारी

धौलपुर जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक एस.के. जैन ने बताया कि ट्रेन को रोककर आरपीएफ एवं जीआरपी के साथ में धौलपुर जिला पुलिस ने आगरा और मुरैना से आए बम निरोधक दस्ते एवं स्वान दस्ते के साथ गरीब रथ एक्सप्रेस के चार डिब्बों की सघनता से जांच की। जांच के दौरान कोई भी बम एवं अन्य आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। 

टॅग्स :राजस्थानRailwaysबमPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया