लाइव न्यूज़ :

शाही स्नान की तिथियों पर अधिसूचना जारी न होने पर गंगा सभा ने नाराजगी जताई

By भाषा | Updated: February 10, 2021 21:15 IST

Open in App

हरिद्वार, 10 फरवरी उत्तराखंड के हरिद्वार में इस साल होने वाले कुंभ मेले के लिए राज्य सरकार द्वारा शाही स्नान की तिथियों को लेकर अधिसूचना जारी नहीं करने पर श्री गंगा सभा व तीर्थ पुरोहितों ने नाराजगी जताई हैं ।

श्री गंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने इस मसले पर राज्य सरकार से सवाल पूछा कि जब अन्य प्रदेशों में चुनावी रैलियां हो सकती हैं तो हरिद्वार में कुंभ करवाने में क्या परेशानी है ।

यहां संवाददाताओं से वार्ता करते हुए झा ने कहा कि इससे न केवल श्रद्धालु असमंजस में हैं बल्कि यहां के व्यापारी, होटल व्यवसायी भी परेशान हैं । उन्होंने कहा कि हरिद्वार की आर्थिकी तो सिर्फ यात्रियों के आगमन पर निर्भर है और ऐसे में कोरोना के नाम पर डर फैलाया जाएगा तो यहां की आर्थिक स्थिति कैसे ठीक होगी।

श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वाशिष्ठ ने कहा कि सरकार द्वारा अभी तक कुंभ की अधिसूचना न जारी किए जाने से लोग भ्रम की स्थिति में हैं और सरकार द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया भी स्प्ष्ट नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!