लाइव न्यूज़ :

नकली आईडी पर वोडाफोन का सिम बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

By भाषा | Updated: September 30, 2021 22:05 IST

Open in App

प्रयागराज, 30 सितंबर आर्मी इंटेलिजेंस लखनऊ की टीम, एसओजी क्राइम की टीम और जिले के करैली थाना की टीम ने नकली आईडी के आधार पर वोडाफोन का सिम बेचने वाले गिरोह का बृहस्पतिवार को भंडाफोड़ किया और गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया।

प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने बताया कि गिरोह के लोग नकली आईडी के आधार पर वोडाफोन का सिम एक्टिवेट कर इसे साइबर अपराध में शामिल लोगों को बेचते थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों अब्दुल खालिद, श्रीराम चौरसिया, जीशान, विकास केसरवानी और कृष्ण कुमार सिंह से पूछताछ करने पर पता चला कि ये अभियुक्त फ्यूचर ड्रीम्स कंपनी और विश्वास बीपीओ डिजिटल साल्यूशंस नाम से दो कॉल सेंटर चलाते थे और इन कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगते थे।

त्रिपाठी ने बताया कि पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि इन लोगों ने नकली आईडी के आधार पर एक हजार सिम बेचे हैं। इस काम में और कौन कौन लोग शामिल हैं, पुलिस इसका पता लगा रही है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर 30 सिम बरामद किये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू