लाइव न्यूज़ :

गांधीनगर कैपिटल: प्रधानमंत्री मोदी देश के पहले पुनर्विकसित स्टेशन का 16 जुलाई को उद्घाटन करेंगे

By भाषा | Updated: July 14, 2021 18:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई देश का पहला पुनर्विकसित गांधीनगर कैपिटल रेलवे स्टेशन यात्रियों को एक लक्जरी होटल, विशेष प्रकार की प्रकाश व्यवस्था, एक प्रार्थना कक्ष और एक अलग शिशु आहार कक्ष जैसी सुविधाओं के साथ हवाई अड्डे जैसा अनुभव प्रदान करेगा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जुलाई को इस स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। संरचना को हरित भवन मूल्यांकन प्रणाली के साथ डिजाइन किया गया है और पहले से ही इसे भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग संगठन (एसोचैम) से स्थिरता मानक हरित प्रमाणन मिल चुका है।

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सुनीत शर्मा ने कहा, ‘‘जनता की संतुष्टि के लिए स्टेशन को हवाई अड्डों की तरह विकसित किया गया है। हमने रेलवे स्टेशन पर सुखद अनुभव के लिए यात्रियों के वास्ते आवश्यक सभी बेहतरीन सुविधाओं को शामिल करने की कोशिश की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘स्टेशनों के पुनर्विकास की परियोजना में, हम रेलवे के लिए राजस्व के नए स्रोतों के साथ-साथ अपने यात्रियों के लिए नए अनुभव लाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। यह वास्तव में ‘नए भारत का नया स्टेशन’ है।’’

गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य 2017 में गांधीनगर रेलवे और शहरी विकास (जीएआरयूडी) नामक एक संयुक्त उद्यम के गठन के साथ शुरू हुआ था।

रेलवे ने कहा कि स्टेशन पर दिव्यांग अनुकूल विशेष टिकट बुकिंग काउंटर, रैंप, लिफ्ट, पार्किंग स्थल हैं। स्टेशन पर एक आर्ट गैलरी भी है। उसने कहा कि पुनर्विकसित स्टेशन को व्यस्त घंटों में 1,500 यात्रियों को संभालने के लिए बनाया गया है और भीड़ के साथ यह क्षमता 2,200 तक बढ़ जाएगी।

रेलवे ने कहा कि निकट भविष्य में, यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय आबादी के लिए क्षेत्र में खुदरा, खाद्य और मनोरंजन केन्द्र खोलने की योजना है। उसने कहा कि बिग बाजार और शॉपर्स स्टॉप ने स्टेशन पर अपने केन्द्र खोलने में रुचि दिखाई है।

रेलवे ने कहा कि प्लेटफार्म दो सबवे के माध्यम से जुड़े हुए हैं और उनमें बैठने की पर्याप्त व्यवस्था है। उनमें एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा भी मौजूद है। रेलवे ने कहा कि स्टेशन के ऊपर एक लग्जरी होटल भी है। 7,400 वर्ग मीटर में फैले और 790 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित, इसमें 318 कमरे हैं और इसे एक निजी संस्था द्वारा संचालित किया जायेगा।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह डिजिटल रूप से उद्घाटन में शामिल होंगे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और अन्य गणमान्य लोगों के गांधीनगर में होने वाले इस समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए