लाइव न्यूज़ :

"गांधी-नेहरू परिवार ने प्रणब मुखर्जी को "दान" में नहीं दिया कोई पद, कांग्रेस 'परिवार' से बाहर तलाशे अपना नेतृत्व" प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 7, 2024 08:08 IST

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि कांग्रेस या गांधी-नेहरू परिवार ने मेरे पापा को 'दान' में कोई पद नहीं दिया। मेरे पिता ने पद को अर्जित किया और वो इसके हकदार थे।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने बोला गांधी-नेहरू परिवार पर सीधा हमला उन्होंने कहा कि कांग्रेस या गांधी-नेहरू परिवार ने मेरे पापा को 'दान' में कोई पद नहीं दिया हैशर्मिष्ठा ने कहा कि कांग्रेस अपना नेतृत्व तलाशने के लिए नेहरू-गांधी परिवार से बाहर देखे

नई दिल्ली: दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति और दिग्गज कांग्रेस नेता रहे प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने बीते मंगलवार को कांग्रेस की मौजूदा विचारधारा और कार्यशाली पर गंभीर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपना नेतृत्व नेहरू-गांधी परिवार के बाहर भी तलाशना चाहिए।

'प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स' नाम से किताब लिखने वाली शर्मिष्ठा ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर किये एक टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस या गांधी-नेहरू परिवार ने प्रणब मुखर्जी को "दान" में कोई पद नहीं दिया।

शर्मिष्ठा ने एक्स पर किये पोस्ट में लिखा, “कांग्रेस या गांधी-नेहरू परिवार ने मेरे पापा को 'दान' में कोई पद नहीं दिया। मेरे पिता ने पद को अर्जित किया और वो इसके हकदार थे। क्या गांधीजी उन सामंतों की तरह हैं, जिनसे उम्मीद की जाती है कि उन्हें चार पीढ़ियों तक श्रद्धांजलि दी जाएगी?''

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर परोक्ष कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा, “वैसे वर्तमान कांग्रेस पार्टी की विचारधारा क्या है? चुनाव से ठीक पहले वो शिवभक्त बन रहे हैं?”

मालूम हो कि बीते सोमवार को 17वें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल से शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जैसा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपनी डायरी में लिखा है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी में वास्तविक लोकतंत्र की बहाली बेहद जरूरी है। इसके लिए पार्टी जमीनी स्तर पर सदस्यता अभियान चलाए, पार्टी के भीतर संगठनात्मक चुनाव हों और नीतिगत फैसलों की प्रक्रिया में हर कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर शामिल करने की जरूरत है।

उन्होंने पार्टी के लगातार खराब प्रदर्शन पर कहा, “इसके लिए कोई जादू की छड़ी नहीं है। राहुल गांधी को परिभाषित करना मेरा काम नहीं है। किसी भी व्यक्ति को परिभाषित करना संभव नहीं है। अगर कोई मुझसे मेरे पिता को परिभाषित करने के लिए कहता है तो शायद मैं अपने पिता को भी नहीं समझा सकती।"

इसके अलावा कांग्रेस नेतृत्व के मुद्दे पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा ने कहा कि इसका जवाब तो पार्टी नेताओं को ही देना होगा।

उन्होंने कहा, "लेकिन एक कांग्रेस समर्थक और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में मैं कांग्रेस पार्टी के बारे में चिंतित हूं और निश्चित रूप से अब समय आ गया है कि कांग्रेस को अपना नेतृत्व तलाशने के लिए नेहरू-गांधी परिवार से बाहर देखना चाहिए।"

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी ने यह भी कहा, "कांग्रेस को बेहद गंभीरता से आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि क्या वह आज की तारीख में सचमुच अपनी पुरानी विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। क्या बहुलवाद, धर्मनिरपेक्षता, सहिष्णुता, समावेशिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, जो कि कांग्रेस के मूल सिद्धांत हैं। उसका पार्टी में व्यवहारिक रूप से पालन किया जा रहा है?"

टॅग्स :कांग्रेसप्रणब मुख़र्जीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील