लाइव न्यूज़ :

गडकरी ने कहा, अनुच्छेद 370 हटाकर हमने कश्मीर में पाकिस्तान की घुसपैठ की गतिविधियों को करारा जवाब दिया

By भाषा | Updated: August 14, 2019 13:36 IST

इस पृष्ठभूमि में कल स्वतंत्रता दिवस और अधिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा।’’ नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद गडकरी ने कहा कि हर किसी को ‘अखंड भारत’ का सपना पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर मौजूद सन्नी देओल की भी तारीफ की।

Open in App
ठळक मुद्देसनी देओल ने अपने संबोधन में कहा कि उनका मानना है कि ‘अखंड भारत’ एक दिन निश्चित तौर पर सच्चाई बनेगा।गुरदासपुर से भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘स्वतंत्रता दिवस पर हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमें आजादी कैसे मिली।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जे हटाए जाने के केंद्र के फैसले के मद्देनजर इस साल स्वतंत्रता दिवस ‘‘और अधिक उत्साह’’ के साथ मनाया जाएगा।

गडकरी ने कहा कि इस फैसले से भारत सरकार ने कश्मीर घाटी में आतंकवादियों और ‘‘पाकिस्तान की घुसपैठ की गतिविधियों’’ को करारा जवाब दिया है। वह यहां ‘वंदे मातरम्’ गीत के सामूहिक गान के मौके पर छात्रों की सभा को संबोधित कर रहे थे।

गडकरी ने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 हटाकर हमने कश्मीर में पाकिस्तान की घुसपैठ की गतिविधियों को करारा जवाब दिया है। आज असल मायने में सभी भारतीयों के सपने पूरे हो गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीर में शांति है और एक तरह से भारत की ओर से आतंकवादियों को कड़ा जवाब मिला है।

इस पृष्ठभूमि में कल स्वतंत्रता दिवस और अधिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा।’’ नागपुर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद गडकरी ने कहा कि हर किसी को ‘अखंड भारत’ का सपना पूरा करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर मौजूद सन्नी देओल की भी तारीफ की।

अभिनेता से नेता बने सनी देओल ने अपने संबोधन में कहा कि उनका मानना है कि ‘अखंड भारत’ एक दिन निश्चित तौर पर सच्चाई बनेगा। गुरदासपुर से भाजपा सांसद ने कहा, ‘‘स्वतंत्रता दिवस पर हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमें आजादी कैसे मिली।

हमें महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, लोकमान्य तिलक और देश के लिए जान की कुर्बानी देने वाले अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को याद रखना चाहिए।’’ एक स्थानीय एनजीओ मातृभूमि प्रतिष्ठान ने ‘अखंड भारत संकल्प दिवस’ के मौके पर यहां ‘वंदे मातरम्’ गान कार्यक्रम आयोजित किया था। 

टॅग्स :धारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)नितिन गडकरीसनी देओलमोदी सरकारजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया