लाइव न्यूज़ :

पटना: महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन के सुपर स्ट्रक्चर का नीतीश कुमार और नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन, केंद्रीय मंत्री ने कहा-पैसे की कमी नहीं होने देंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 31, 2020 20:21 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने पटना के महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन के सुपर स्ट्रक्चर का उद्घाटन किया.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को पटना के महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन का उद्घाटन किया.गडकरी ने कहा कि पटना में गंगा नदी पर नए फोरलेन पुल के निर्माण का कार्य इसी साल अक्टूबर में शुरू कर दिया जाएगा

पटना।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज महात्मा गांधी सेतु के पश्चिमी लेन के सुपर स्ट्रक्चर का उद्घाटन किया. इसके साथ ही गांधी सेतु पर गाडियों का परिचालन शुरू हो गया है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज गांधी सेतु के पश्चिमी लेन का उद्घाटन किया. इस मौक पर नितिन गडकरी ने कहा कि पटना में गंगा नदी पर नए फोरलेन पुल के निर्माण का कार्य इसी साल अक्टूबर में शुरू कर दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि विक्रमशिला पुल के समानांतर नए पुल और भोजपुर- बक्सर गंगा पर पल का निर्माण भी दो महीने में शुरू कर दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि गांधी सेतु के पूर्वी लेन के सुपर स्ट्रक्चर का काम भी 18 महीने में पूरा कर लिया जाएगा. गांधी सेतु के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ग्रामवासियों को भरोसा दिलाया है कि राज्य के विकास के लिए वह पैसे की कोई कमी महसूस नहीं होने देंगे.

गडकरी ने कहा कि बिहार में उनके विभाग से जुडा कोई भी काम हो अगर प्रस्ताव आएगा तो वह काम कराया जाएगा. गडकरी ने कहा कि बिहार में विकास की असीम संभावनाएं हैं. केंद्र सरकार की तरफ से बिहार में पुलों का जाल बिछाया जा रहा है. गंडक और नेपाल के सटे इलाके में भी सडक का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है.

गडकरी ने कहा कि वह एमएसएमई के मंत्री हैं और उनको लगता है कि मधुबनी पेंटिंग को दुनिया में पहचान मिले. लीची और आम को दुनिया के हर हिस्से में पहुंचना चाहिए और यह सब कुछ लॉजिकल कॉस्ट कम किए जाने से संभव है. 

केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि वह अब पटना हवाई जहाज से नहीं आना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी चाहत है कि वह पानी के रास्ते पटना पहुंचे और यह तभी संभव है, जब भारत सरकार की तरफ से जारी जलमार्ग का प्रोजेक्ट पूरा हो जाए. गडकरी ने कहा कि राज्य में सरकार चाहे किसी भी दल की हो वह विकास योजनाओं पर राजनीति नहीं करते जब भी किसी सरकार ने उन तक कोई प्रस्ताव भेजा है, उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ उस पर पहल की है.

वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि मोकामा मुंगेर एनएच 80, मुजफ्फरपुर बरौनी एनएच 28 मुजफ्फरपुर सोनवर्षा एनएच 77 को फोरलेन बनाया जाए. यहां बता दें कि गांधी सेतु के जीर्णोद्धार का कार्य तीन वर्ष पूर्व जुलाई, 2017 में शुरू हुआ था. शुरुआती दौर में विभिन्न प्रकार की आपत्ति प्राप्त करने में समय लगा. यातायात प्रबंधन भी एक समस्या थी. सरकार ने उचित ट्रैफिक प्रबंध कर मात्र दो लेन से ही आवागमन का प्रबंध किया और दो लेन का पुनरुद्धार कार्य जारी रखा. जीर्णोद्धार कार्य में ध्यान रखा गया कि पुराने पुल का मलबा गंगा में न गिरे. पुराने पुल के सुपर स्ट्रक्चर के सारे मलवे को क्रश कर वैकल्पिक उपयोग किया गया.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, रामविलास पासवान, नित्यानंद राय समेत बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए इनके अलावे कई सांसद भी कार्यक्रम में जुडे.

टॅग्स :पटनानितिन गडकरीनीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब