लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल के घटेंगे दाम, शिंदे सरकार ने किया वैट कम करने का ऐलान

By रुस्तम राणा | Updated: July 4, 2022 17:37 IST

राज्य के नए सीएम शिंदे ने आज विधानसभा में कहा कि महाराष्ट्र ईंधन पर मूल्य वर्धित कर या वैट को कम करेगा, जिससे राज्य में कीमतों में प्रभावी कमी आएगी।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा में आज शिंदे सरकार ने वैट में कमी करने का किया ऐलानसरकार के इस कदम से मिलेगी महाराष्ट्र के लोगों को महंगाई से राहत

मुंबई:महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जनता को महंगाई से राहत देने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती देखने को मिल सकती है। राज्य के नए सीएम शिंदे ने बहुमत के प्रदर्शन के बाद आज विधानसभा में कहा कि महाराष्ट्र ईंधन पर मूल्य वर्धित कर या वैट को कम करेगा, जिससे राज्य में कीमतों में प्रभावी कमी आएगी। एकनाथ शिंदे ने विश्वास मत जीतने के बाद एक चर्चा का जवाब देते हुए सदन को सूचित किया कि ईंधन पर वैट कम करने का निर्णय राज्य मंत्रिमंडल में लिया जाएगा.

आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी के आह्वान के बाद कई बीजेपी शासित राज्यों में पेट्रोल और डीजल से वैट कम किया गया था। हालांकि तब महाराष्ट्र में एमवीए की सरकार थी। लेकिन अब महाराष्ट्र में बीजेपी के साथ गठबंधन कर सरकार चला रहे एकनाथ शिंदे ने भी ऐसा करने का ऐलान किया है। बीजेपी लगातार कांग्रेस शासित राज्यों से तेल के दाम कम करने के लिए वैट में कटौती करने की अपील करती रही है। 

टॅग्स :एकनाथ शिंदेमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप