लाइव न्यूज़ :

आज से पटरी पर दौड़ने लगेंगी 80 नई स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें गाड़ियों की पूरी लिस्ट

By स्वाति सिंह | Updated: September 12, 2020 12:19 IST

भारतीय रेलवे आज यानी शनिवार से 80 नई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है, जिसकी बुकिंग दस सितंबर से ही जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देआज से 80 नई स्पेशल ट्रेनें पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार हैं। इनके लिए आरक्षण गुरुवार से शुरू हुआ था।

नई दिल्ली: आज (शनिवार) से 80 नई स्पेशल ट्रेनें पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार हैं। इनके लिए आरक्षण गुरुवार से शुरू हुआ था। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव (VK Yadav) ने बताया कि पहले से ही 230 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यह ट्रेनें अतिरिक्त शुरू की जा रही हैं।

मीडिया को संबोधित करते हुए वीके यादव ने कहा, '12 सितंबर से 40 जोड़ी नई विशेष ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। हम ये समीक्षा कर रहे हैं कि कौन सी ट्रेन के लिए ज्यादा बुकिंग कराई जा रही है ताकि हम उसी रूट पर दूसरी ट्रेन शुरू कर सकें, जिससे यात्रियों को परेशानी न हो।'

उन्होंने आगे कहा कि इन 80 ट्रेनों को प्रवासी मजदूरों के काम पर लौटने की दिशा में तय किया गया है। ज्यादातर ट्रेनें श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के रिवर्स रूट पर चलाई जा रही हैं। फिलहाल रेलवे ट्रेनों की उपलब्धता पर नजर बनाए हुए हैं और मांग के अनुसार और ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा, '230 ट्रेनों में से 12 की मांग सबसे कम है। हम उन्हें चला रहे हैं लेकिन हमने कोचों की संख्या कम कर दी है।'

वीके यादव ने कहा कि 230 ट्रेनों में 80 से 85 फीसदी ही बुकिंग की जा रही है। नई ट्रेनों के चयन के दौरान रेलवे राज्य सरकारों से भी बात करता है। परीक्षार्थियों के लिए ट्रेन चलाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'हम राज्य सरकारों के आग्रह के बाद परीक्षा व अन्य कारणों के लिए किसी भी समय पर ट्रेन चलाने के लिए तैयार हैं।'

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील