लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद: केवल 59 के रिचार्ज पर 12 से 15 अगस्त तक ले सकते है आप मेट्रो में फ्री अनगिनत राइड, जानें क्या है 'सुपर सेवर फ्रीडम ऑफर'

By आजाद खान | Updated: August 12, 2023 08:47 IST

इस ऑफर पर बोलते हुए एलएंडटी मेट्रो रेल हैदराबाद (एलटीएमआरएचएल) के एमडी और सीईओ केवीबी रेड्डी ने कहा है कि "हम अपने मूल्यवान ग्राहकों को यह अनूठा एसएसएफ ऑफर प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं। यह ऑफर न केवल यात्रा को किफायती बनाएगा बल्कि हमारे शहर को टिकाऊ और जीवंत बनाने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप भी होगा।"

Open in App
ठळक मुद्देस्वतंत्रता दिवस पर एचएमआरएल एक ऑफर लेकर आई है। एचएमआरएल ने इस ऑफर को'सुपर सेवर फ्रीडम ऑफर'का नाम दिया है।इसके तहत आप केवल 59 के रिचार्ज पर 12 से 15 अगस्त तक फ्री मे अनगिनत मेट्रो राइड ले सकते है।

हैदराबाद: शुक्रवार को हैदराबादमेट्रो रेल लिमिटेड (एचएमआरएल) ने स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा एलान किया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एचएमआरएल ने केवल एक रिचार्ज पर तीन दिनों के लिए असीमित बार मुफ्त राइड करने का ऑफर दे रही है। 

बता दें कि यह ऑफर आज से शुरू हो रही है और अगले तीन दिन तक चलेगी। इस एलान को लेकर एलएंडटी मेट्रो रेल हैदराबाद (एलटीएमआरएचएल) के एमडी और सीईओ केवीबी रेड्डी का भी बयान सामने आया है। 

क्या है यह ऑफर

एचएमआरएल ने 'सुपर सेवर फ्रीडम ऑफर' नामक एक सेवा शुरू की है जिसमें केवल 59 रुपए के एक बार के रिचार्ज पर आप 12, 13 और 15 अगस्त को फ्री में अनगिनत मेट्रो की राइड ले सकते है। ऐसे में ऑफर का लाघ उठाने के लिए यात्री अपने सुपर सेवर मेट्रो हॉलिडे कार्ड को 59 रुपए से रिचार्ज कर स्वतंत्रता दिवस वाले सप्ताह का आनंद ले सकते है।

इस ऑफर पर बोलते हुए एचएमआरएल ने कहा है कि इस तरह के ऑफर को निकालने का मकसद स्वतंत्रता दिवस के हफ्ते के दौरान लोगों के आवाजही के अनुभव को और भी अच्छा कनरे का उद्देश्य रखा गया है। यही नहीं इस लंबे हफ्ते के दौरान लोगों को मेट्रो का ही विकल्प चुने जिससे कम ट्रैफिक जैम हो, यह भी उद्देश्य रखा गया है। 

एलटीएमआरएचएल के एमडी और सीईओ ने क्या कहा

इस अवसर पर बोलते हुए एलएंडटी मेट्रो रेल हैदराबाद (एलटीएमआरएचएल) के एमडी और सीईओ केवीबी रेड्डी ने कहा कि इस ऑफर का उद्देश्य निवासियों को विशेष लाभ पहुंचाने, यातायात की भीड़ को कम करने टिकाऊ आवागमन और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के साथ शहर के विकास को भी बढ़ाने का एजेंडा रखा गया है। 

बयान में यह भी कहा गया है कि एचएमआरएल हमेशा पर्यावरण के प्रति अधिक जागरूक भविष्य में महत्वपूर्ण योगदान देता है। एमडी और सीईओ केवीबी रेड्डी ने यह भी कहा कि "हम अपने मूल्यवान ग्राहकों को यह अनूठा एसएसएफ ऑफर प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं। यह ऑफर न केवल यात्रा को किफायती बनाएगा बल्कि हमारे शहर को टिकाऊ और जीवंत बनाने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप भी होगा। हम सभी को इस ऑफर का अधिकतम लाभ उठाने और हैदराबाद मेट्रो रेल की सुविधा का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करते हैं।" 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसहैदराबादमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील