लाइव न्यूज़ :

मुफ्त में मिलेगा प्लेटफार्म टिकट, पूरे देश में लगेगी यह मशीन, करना होगा आसान सा काम

By गुणातीत ओझा | Updated: February 26, 2020 11:08 IST

फ्री में प्लेटफार्म टिकट लेने के लिए आनंद विहार स्टेशन पर लगाई गई Squat Machine अब देश के सभी स्टेशनों पर लगाई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देआनंद विहार रेलवे स्टेशन पर मुफ्त में प्लेटफार्मट टिकट देगी Squat Machineमुफ्त में प्लेटफार्म टिकट पाने के लिए मशीन के आगे करनी होगी दंड-बैठकआनंद विहार के बाद अब पूरे देश में रेलवे स्टेशनों पर Squat Machine लगाने की योजना

आने वाले समय में आप प्लेटफार्म टिकट बिना कोई शुल्क अदा किए मुफ्त में ले सकेंगे। रेलवे मंत्रालय देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर Squat Machine लगाने की तैयारी में है। इस मशीन से मुफ्त में प्लेटफार्म टिकट लेने के लिए आपको दंड-बैठक करनी होगी। गौर करने वाली बात यह है कि 180 सेकेंड में 30 बार दंड-बैठक करने वालों को ही मु्फ्त में प्लेटफार्म टिकट मिल सकेगा।

रेलवे मंत्री पीयूष गोयल ने बीते दिनों एक ट्वीट कर जानकारी दी थी कि आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर Squat Machine लगाई गई है। रेलवे के इस अनूठे प्रयोग को अब पूरे देश में लागू किया जाएगा। फिटनेस को प्रमोट करने के लिए यह एक अच्छा कदम है। 

वैसे तो रेलवे प्‍लेटफॉर्म टिकट 10 रुपये में मिलता है। Squat Machine की बात करें तो आपको 180 सेकेंड में 30 बार दंड-बैठक लगानी होगी और आप फ्री में प्लेटफार्म टिकट ले सकेंगे। इंडियन रेलवे ने 'फिटनेस के साथ बचत' के मंत्र को अपनाया है। मशीन में लगे डिस्पले पर आपको प्वाइंट दिखते रहेंगे। हर एक दंड-बैठक के लिए आपको एक प्वाइंट मिलेगा। अगर आपको  180 सेकंड  के अंदर 30 प्वाइंट मिल जाते हैं तो आपको फ्री प्लेटफार्म टिकट मिल जाएगा। इससे आपके पैरो की भी एक्सरसाइज जरूर हो जाएगी। भारत में पहली बार इस तरह की मशीन आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर लगाई गई है। 

इसी अभियान के तहत रेलवे ने स्टेशन पर ‘दवा दोस्त’ दुकान खोली है जिसमें यात्रियों को जेनरिक दवाएं बेची जाएंगी। रेलवे की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘‘दवा दोस्त का लक्ष्य भारतीयों के लिए अपने स्वास्थ्य की देखभाल को आसान बनाना और उन्हें उच्च गुणवत्ता वाली सस्ती दवाएं उपलब्ध करवा कर स्वास्थ्य पर उनके खर्चों में बचत करना है।

टॅग्स :पीयूष गोयलभारतीय रेलदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत